अमेजन-फ्लिपकार्ट की बंपर सेल में बचेंगे हजारों रुपये! बस ऐसे करें पेमेंट
अमेजन और फ्लिपकार्ट की बंपर सेल में अगर आप शॉपिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पेमेंट का तरीका भी आपकी बचत बढ़ा सकता है। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की बड़ी फेस्टिव सेल शुरू होने वाली है, सेल के दौरान कई बैंक कार्ड, UPI और अन्य पेमेंट ऑप्शन पर अतिरिक्त डिस्काउंट, इंस्टेंट कैशबैक या नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिलते हैं। ऐसे में सामान खरीदने से पहले अलग-अलग पेमेंट ऑप्शन पर मिलने वाले ऑफर्स जरूर चेक करें। सही पेमेंट मेथड चुनकर आप अपनी खरीदारी पर अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं।