सिर्फ एक रिचार्ज प्लान सेे चलेंगे चार सिम, हर महीने बचाएं हजारों रुपये!

Shruti
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉमShruti
Wed, 09 Sep 2026 06:15 PM IST

    आज के समय में घर के हर सदस्य के पास स्मार्टफोन है और हर महीने अलग-अलग रिचार्ज कराने में 1500 से 2000 रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इसके बावजूद डेटा जल्दी खत्म हो जाता है और बार-बार रिचार्ज की जरूरत पड़ती है। इस परेशानी का समाधान अब टेलीकॉम कंपनियों के फैमिली पोस्टपेड प्लान्स में मिल रहा है, जहां एक ही बिल में पूरा परिवार कनेक्टेड रह सकता है।