मुकेश अंबानी का एलान, 2021 में 5जी लॉन्च करेगा रिलायंस जियो

देश की बड़ी मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो के प्रवर्तक व रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एलान किया कि भारत में 5जी नेटवर्क का नेतृत्व जियो ही करेगा। 2021 की दूसरी तिमाही में इसे लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जियो किफायती दर पर भारत में 5जी की शुरुआत करेगा।