iPhone 14 Pro Max Unboxing & Review: एपल का सबसे महंगा आईफोन

Apple ने 7 सितंबर को iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया है। Apple iPhone 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। वहीं iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को हाई-एंड फोन के दौर पर पेश किया गया है। iPhone 14 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,39,900 रुपये है। iPhone 14 Pro Max को डायनेमिक आईलैंड (Dynamic Island) यानी पिल शेप होल पंच कटआउट के साथ लाया गया है। आईफोन 14 Pro Max में 6.7 इंच की सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जो (2796x1290 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120Hz की प्रो-मोशन टेक्नोलॉजी वाली एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। iPhone 14 Pro Max को नए चिपसेट A16 बायोनिक से लैस किया गया है, जो 6 कोर सीपीयू (2 परफॉर्मेंस और 4 एफिशिएंसी कोर) के साथ आता है। प्रोसेसर के साथ 5 कोर ग्राफिक्स का सपोर्ट भी दिया गया है।