शाओमी के इन 14 स्मार्टफोन में मिलेगा एंड्रॉयड नूगट 7.0 अपडेट

शाओमी ने एंड्रॉयड नूगट 7.0 अपडेट के लिए अपने स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले महीने शाओमी के एमआई मैक्स फैबलेट में एंड्रॉयड नूगट 7.0 अपडेट मिला था। उसके बाद से कंपनी अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट रिलीज की है। इस लिस्ट में शाओमी के कुल 14 स्मार्टफोन शामिल है, जिनमें शाओमी रेडमी नोट 4 का नाम नहीं है।
शाओमी के इन 14 स्मार्टफोन में मिलेगा एंड्रॉयड नूगट 7.0 का अपडेट

ithome के मुताबिक कंपनी ने एंड्रॉयड नूगट 7.0 और 7.1 का अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है। जिन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 का अपडेट मिलने वाला है उनमें Xiaomi Redmi 4X (Redmi 4), Xiaomi Mi Max, Mi Note 2, Redmi Note 4X, Mi MIX, Mi 5, Mi 5s और Mi 5s Plus शामिल हैं।
वहीं नूगट 7.1 अपडेट मिलने वाले फोन में Xiaomi Mi 6, Mi Max 2, Mi 5c और Redmi 4X शामिल हैं। बता दें कि रेडमी 4 एक्स को भारत में रेडमी 4 के नाम से लॉन्च किया गया है। हालांकि शाओमी रेडमी नोट 4 को अपडेट मिलने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।