भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Xiaomi Redmi 5, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Mar 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi 5 sale starts at 12pm today on mi and amazon india
xiaomi redmi 5

    Xiaomi Redmi 5 Sale - चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना नया रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी का यह नया हैंडसेट अब मंगलवार, 20 मार्च को 12 बजे पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस डिवाइस को यूजर एमआई डॉट कॉम के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीद सकेंगे।

    जैसा कि हर बार यूजर को शिकायत रहती है कि शाओमी का कोई भी फोन यूजर को आसानी से नहीं मिल पाता। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस बार 4 से 5 लाख हैंडसेट बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर कितने-कितने डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। इसके 2/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये होगी। जबकि 3/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ग्राहकों को 8,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 4/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये निर्धारित की गई है। बता दें कि इस शानदार स्मार्टफोन को चीन में पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Xiaomi Redmi 5 Plus
    Xiaomi Redmi 5 Plus

    फोन के स्पेसिफिकेशन

    शाओमी के नए रेडमी 5 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस लाजवाब हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक के लिए फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू उपलब्ध कराया गया है। शाओमी रेडमी 5 एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    कैमरा और बैटरी

    कैमरे की बात करें तो रेडमी 5 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ में 12 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 एमपी के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया गया है, जो सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें