महिला ग्राहकों के लिए वोडाफोन आइडिया की अच्छी पहल, खोले 'एंजल स्टोर्स', मिलेगी ये सुविधा

वोडाफोन आइिडया ने महिला कर्मचारी के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर और मनीमाजरा के चुनिंदा स्टोरों में केवल महिला कर्मचारियों का स्टाफ रखा है। यह देखा गया है कि महिला ग्राहक मोबाइल फोन खुदरा दुकानों पर जाने से हिचकती हैं। क्योंकि वे सेवा कर्मचारियों / विक्रेताओं के साथ अपना नंबर साझा करने में संकोच करती हैं।
महिलाएं गोपनीयता के बारे में चिंतित हैं और दुकानों पर अपना नंबर व अन्य जानकारी साझा करने से बचती हैं। महिलाओं की इस गोपनीयता और सुरक्षा चिंता को दूर करने के मकसद से वोडाफोन आइडिया ने पंजाब में महिला कर्मचारी द्वारा संचालित 'एंजेल स्टोर्स' की स्थापना की है।
इस नई पहल के साथ अब महिलाएं इन स्टोरों को विजिट कर सकती हैं। रिचार्ज के लिए संपर्क नंबर को साझा कर सकती हैं। यहां तक की वह अपने फोन को भी इन महिला कर्मचारियों को बिना हिचक दिखा सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य महिला ग्राहकों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करना और उनकी समस्याओं को तुंरत दूर करना है। 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय खुदरा दिवस के मौके पर वोडाफोन आइडिया ने इस पहल की शुरूआत की।
महिलाओं के लिए यह अनूठी पहल सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इन एंजेल स्टोर्स के सभी कर्मचारी, जिसमें स्टोर मैनेजर, ग्राहक सेवा अधिकारी, सहायक कर्मचारी और क्लीनर व सुरक्षा गार्ड सभी महिलाएं हैं। कंपनी ने इससे पहले प्रीपेड और पोस्टपेड महिला ग्राहकों के लिए एक अनूठी मुफ्त मोबाइल सेवा सखी 'लॉन्च' की थी।