काम की बात: अगर भूल गए हैं आधार कार्ड का नंबर, तो घबराइए मत ऐसे लगाएं पता

संकल्प सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 30 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

कई मर्तबा देखा जाता है कि हम में से कुछ लोगों का आधार कार्ड खो जाता है। उन्हें अपना पुराना आधार कार्ड का नंबर भी याद नहीं होता। इस कारण वे अपने आधार कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। अपने आधार कार्ड और उसके नंबर को दोबारा कैसे प्राप्त करना है? उसको लेकर वे कई कोशिशें करते हैं।

अगर आपका भी आधार कार्ड का नंबर खो गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको चिंतित होने की जरा भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसी के बारे में जरूरी जानकारी देने वाले हैं कि आप अपने भूले हुए आधार कार्ड के नंबर को कैसे ढूंढ सकते हैं?

Uidai Adhaar card know how to find lost Adhaar card number
आधार कार्ड - फोटो : iStock

    विस्तार

    आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। इसकी मदद से हमारे कई जरूरी काम होते हैं। राशन कार्ड से लेकर तमाम सरकारी सुविधाओं को पाने के लिए इस डॉक्यूमेंट का होना काफी जरूरी है। ये कई मर्तबा देखा जाता है कि हम में से कुछ लोगों का आधार कार्ड खो जाता है। उन्हें अपना पुराना आधार कार्ड का नंबर भी याद नहीं होता। इस कारण वे अपने आधार कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। अपने आधार कार्ड और उसके नंबर को दोबारा कैसे प्राप्त करना है? उसको लेकर वे कई कोशिशें करते हैं।

    अगर आपका भी आधार कार्ड का नंबर खो गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको चिंतित होने की जरा भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको इसी के बारे में जरूरी जानकारी देने वाले हैं कि आप अपने भूले हुए आधार कार्ड के नंबर को कैसे ढूंढ सकते हैं? और उसकी सहायता से खोए हुए आधार कार्ड को दोबारा इंटरनेट से कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? आइए जानते हैं -

    आप अपने खोए हुए आधार कार्ड के नंबर को बड़ी ही आसानी से ढूंढ सकते हैं। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। हम कुछ स्टेप्स को आगे बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने भूले हुए आधार कार्ड के नंबर का पता लगा पाएंगे।

    इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, तभी आप अपने खोए हुए आधार कार्ड के नंबर को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। खोए हुए नंबर को दोबारा ढूंढने के लिए आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/lostuideid पर विजिट करना होगा।