नींद की गोली से ज्यादा असरदार हैं ये गैजेट्स, आजमा कर देखें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 16 May 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
These gadgets are very powerful sleeping pill
फोटो : getty images

    ज्यादातर इंसान नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। इंसान शाम को थका हारा घर आता है मगर ढंग से सो नहीं पाता, जिसका असर पूरे दिन उसके काम पर दिखता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। हम आपको बताएंगे पांच ऐसे गैजेट्स जो आपको अच्छी नींद आने में मदद कर सकते हैं।

    सेंस नाम का गैजेट एक स्लीप ट्रैकर है, जिसको शरीर पर पहनने की जरुरत नहीं है। यह गैजेट नींद को प्रभावित करने वाला कारणों पर काम करता है। जैसे यह रोशनी, आवाज, तापमान और हवा को संतुलित करता है। साथ में इसमें एक अलार्म भी लगा है, जो सुबह आपको जगा भी देगा। इसे हैलो नाम की कंपनी ने बनाया है।

    विज्ञापन

    क्रोना नाम का गैजेट भी आपके सोने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। ये आपकी नींद के बारे में आपके शरीर की हरकत से ही पता कर लेता है। इसको अल्ट्राडिया नाम की कंपनी ने बनाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तीसरा गैजेट है सैमसंग गीयर एस। यह एक एंड्रॉयड स्मार्टवॉच है जिसके एक फिटनेस एप्लिकेशन में स्लीप ट्रैकर है। यह नींद की गहराई, भोजन, दिल की धड़कन और रोशनी को नाप सकता है।

    नींद की गोली से ज्यादा असरदार हैं ये गैजेट्स

    नींद की गोली से ज्यादा असरदार हैं ये गैजेट्स, आजमा कर देखें
    फोटो : Getty Images

    औरा स्लीप सिस्टम चौथा स्लीप ट्रैकर है। यह बेड के पास रखने वाला गैजेट है। इसे फ्रांस के विथिंग्स ने 2014 में बनाया था। यह 11 इंच का उपकरण आवाज, तापमान और रोशनी को नाप सकता है।

    पांचवा गैजेट फिटबिट है। यह बेड पर बिताया गया समय चाहे आदमी सो रहा हो या जग रहा हो, तो नापता ही है। साथ ही साथ यह उपयोग करने वाले को अपने नींद लक्ष्यों को सेट करने की सुविधा देता है और उनकी नींद के इतिहास पर नज़र रखता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें