साइबर हमला : माइक्रोसॉफ्ट ई-मेल में आई खामी ने 20 हजार से ज्यादा अमेरिकी संगठनों को परेशानी में डाला, जानें पूरा मामला

माइक्रोसॉफ्ट ई-मेल सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खामी ने 20 हजार से अधिक अमेरिकी संगठनों की परेशानी बढ़ा दी है। इन कंपनियों का निजी डाटा दांव पर लग गया है। अमेरिकी सरकार में हैकिंग की जानकारी रखने वाली एक व्यक्ति ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले माइक्रोसॉफ्ट ईमेल सॉफ्टवेयर में हैकिंग के संकेत मिले हैं, जिससे कई कंपनियों का निजी डेटा खतरे में आ गया है। हालांकि,जब इसके बारे में माइक्रोसॉफ्ट की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं साइबर स्पेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी ने भी इस बारे में पूछ गए सवाल का जवाब नहीं दिया है। इसे लेकर व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले एक्सचेंज सर्वरों में आई खामी दूरगामी प्रभावित हो सकते हैं। हम इसको लेकर चिंतित हैं कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स को किया था आगाह
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ग्राहकों को एक नए सोफिस्केटेड नेशन-स्टेट साइबर हमले के खिलाफ आगाह किया है, जिसका मूल चीन में है और मुख्य रूप से दिगग्ज टेक कंपनी के ‘एक्सचेंज सर्वर’ सॉफ्टवेयर को निशाना बना रहा है। इसे ‘हाफनियम’ कहा जा रहा है, यह चीन से संचालित होता है और एक्सफिलट्रेटिंग की सूचना के लिए अमेरिका में एनजीओ, संक्रामक रोग रिसर्चर्स, कानून फर्मों, उच्च शिक्षा संस्थानों, रक्षा ठेकेदारों, पॉलिसी थिंक टैंकों को अपना निशाना बना रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसीडेंट (कस्टमर सिक्योरिटी, ट्रस्ट) टॉम बर्ट ने कहा कि हाफनियम चीन से है, लेकिन यह मुख्य रूप से अमेरिका में लीज्ड वर्चुअल प्राइवेट सर्वर (वीपीएस) से अपने ऑपरेशन का संचालन करता है। एक्सचेंज सर्वर चलाने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने सुरक्षा अपडेट जारी किए हैं और सभी एक्सचेंज सर्वर ग्राहकों को इन अपडेट को तुरंत लागू करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
पिछले 12 महीनों में यह आठवीं बार है, जब माइक्रोसॉफ्ट ने सार्वजनिक रूप से सिविल सोसाइटी के लिए महत्वपूर्ण संस्थानों को निशाना बनाने वाले नेशन-स्टेट ग्रुप्स का खुलासा किया। बर्ट ने कहा कि हमने जो अन्य गतिविधि का खुलासा किया है, उसमें कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य संगठनों, राजनीतिक अभियानों और 2020 के चुनावों में शामिल अन्य, और प्रमुख नीति निर्धारक सम्मेलनों में शामिल होने वाले हाईप्रोफाइल लोगों को निशाना बनाए जाने के बारे में है।