मामला लीगल हो गया: आईफोन से डिलीट हुए मैसेज पत्नी ने पढ़े, तलाक मांगा, पति ने एपल को कोर्ट में घसीटा
पति ने इस तलाक के लिए एपल को जिम्मेदार ठहराया है। पति का कहना है कि एपल ने कभी यह नहीं बताया कि यदि दो डिवाइस में एक ही एपल आईडी लॉगिन है तो एक डिवाइस से डिलीट किए गए मैसेज या कंटेंट दूसरी डिवाइस में एक्सेस हो सकते हैं।

विस्तार
इंग्लैंड के एक बिजनेसमैन ने एपल पर मुकदमा किया है। मुकदमे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। वजह डिलीट हुए मैसेज का पत्नी द्वारा पढ़ा जाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी पति ने कॉल गर्ल को कुछ मैसेज किए थे और उसे डिलीट कर दिया था लेकिन डिलीट होने के बाद भी मैसेज को उसकी पत्नी ने पढ़ लिया और उसके बाद पूरा बवाल शुरू हुआ है और मामला तलाक तक पहुंच गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनेसमैन पति ने अपने आईफोन से कॉल गर्ल को मैसेज किए थे और मैसेज को डिलीट भी कर दिया था, लेकिन उसकी पत्नी ने आईमैक पर इन मैसेज को पढ़ लिया और मैसेज को सबूत बनाकर महिला ने तलाक के लिए अर्जी दी है। पति ने इस तलाक के लिए एपल को जिम्मेदार ठहराया है। पति का कहना है कि एपल ने कभी यह नहीं बताया कि यदि दो डिवाइस में एक ही एपल आईडी लॉगिन है तो एक डिवाइस से डिलीट किए गए मैसेज या कंटेंट दूसरी डिवाइस में एक्सेस हो सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल अपने यूजर्स को फैमिली शेयरिंग की सुविधा देता है। इसके तहत एक ही एपल आईडी घर के 5 आईफोन या एपल की डिवाइस में लॉगिन हो सकती है। जिन-जिन डिवाइस में एक ही आईडी लॉगिन होगी उनमें मैसेज, फोटो से लेकर सारे कंटेंट सिंक होते हैं।
- Mouse Jiggler: क्या होता है माउस जिगलर जिसके कारण गई कई लोगों की नौकरी?
- जरूरी बात: ये पांच संकेत बताते हैं कि फटने वाला है आपका फोन, ना करें नजरअंदाज
- Tech Tips: सर्विस सेंटर पर फोन देने से पहले ये काम जरूर करें, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
- Tech Tips: हर रोज हो रही नेटवर्क की समस्या तो यहां है समाधान, आईफोन और एंड्रॉयड दोनों का तरीका जानें