SWAYAM Plus: स्वयं प्लस पोर्टल से कर सकते हैं कई सारे डिजिटल कोर्सेज, जानें शर्तें और जरूरी सवालों के जवाब

अमित कुमार
टेक डेस्क अमर उजाला नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 13 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

ये प्लेटफॉर्म आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये प्लेटफॉर्म रोजगार और प्रोफेशनल प्रोग्राम शामिल किए गए हैं। इस प्रोग्राम में कई नामी-गिरामी कंपनियों को साथ में जोड़ा गया है। इन सभी प्रोग्राम्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लाया गया है।

विज्ञापन
SWAYAM Plus: What is the age limit for taking admission in SWAYAM Plus know the answers to some important ques
SWAYAM Plus - फोटो : SWAYAM Plus

    विस्तार

    देश में शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हो रहा है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कुछ समय पहले स्वयं प्लस नाम का प्लेटफॉर्म पेश किया था। आपको बता दें कि ये प्लेटफॉर्म आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित किया जा रहा है। ये प्लेटफॉर्म रोजगार और प्रोफेशनल प्रोग्राम शामिल किए गए हैं। इस प्रोग्राम में कई नामी-गिरामी कंपनियों को साथ में जोड़ा गया है। इन सभी प्रोग्राम्स को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लाया गया है। स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म में ऐसे कोर्सेस को जोड़ा गया है, जो उद्योग जगत के लिए रोजगार तैयार कर सकें।

    स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म कार्य क्षमता और करियर को बढ़ाने की दिशा में काम करेगा। इसमें सीखने वाले कोर्सेस, रणनीतिक साझेदार और उद्योग जगत के लिए शैक्षणिक तैयारी पर ध्यान दिया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म का मकसद है कि देश के टियर 2 और 3 और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की पहुंच बढ़ाई जाए। ये प्लेटफॉर्म सीखने वाले की जरूरत के हिसाब से कोर्सेस प्रदान करता है। प्लेटफॉर्म के तहत डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के जरिए रोजगार में इजाफा किया जाएगा।

    विज्ञापन
    • इस प्लेटफॉर्म के तहत एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, जो प्रोफेशनल और करियर की प्रगति, कोर्स प्रदान करना, रणनीतिक साझेदारों को साथ जोड़ना और उद्योग की जानकारी देना शामिल है।
    • ये प्लेटफॉर्म जायज कीमत के साथ सर्टिफिकेट प्रोग्रामिंग वाली अच्छी गुणवत्ता के साथ शिक्षा प्रदान करेगा।
    • प्लेटफॉर्म पर रोजगार केंद्रित प्रोग्राम पर ध्यान दिया जाएगा।
    • स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म देश के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक सीखने वालों तक पहुंच बढ़ाई जाएगी।
    • स्वयं प्लस वेबसाइट के मुताबिक, उत्पादन, एनर्जी, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, स्वास्थ्य, टूरिज्म, सोशल साइंस, मीडिया और भारतीय ज्ञान सिस्टम जैसे प्रोग्राम प्रदान किए जाएंगे।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें