कॉपीराइट को लेकर म्यूजिक ऐप स्पॉटिफाय पर 101 अरब रुपये का मुकदमा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Jan 2018 03:34 PM IST
Spotify sued for 1.6 billion doller from music publisher
Spotify

    म्यूजिक के कॉपीराइट को लेकर स्पॉटिफाय पर 101 अरब रुपये का मामला दर्ज हुआ है। कंपनी पर यह मुकदमा अमेरिका की विक्सन म्यूजिक पब्लिशिंग ने कॉपीराइट एक्ट के तहत किया है। विक्सन ने अपने मुकदमे में कहा है कि म्यूजिक स्ट्रिमिंग ऐप स्पॉटिफाय ने जानबूझकर बिना किसी लाइसेंस उसके हजारों गानों का इस्तेमाल किया है। विक्सन ने स्पॉटिफाय पर यह मुकदमा 29 दिसंबर को किया है।

    वहीं विक्सन ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने म्यूजिक कसे लिए कई कंपनियों से पार्टनरशिप की है और इसके लिए काफी पैसे भी दिए है, जबकि स्पॉटिफाय बिना लाइसेंस और भुगतान किए गानों की यूज कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग के इन मोबाइल पर वोडाफोन दे रहा बंपर कैशबैक

    बता दें कि स्पॉटिफाय एक म्यूजिक, पॉडकास्ट और वीडियो स्ट्रिमिंग सर्विस प्रोवाइडर ऐप है। इसे 7 अक्टूबर 2008 में लॉन्च किया गया था। म्यूजिक सर्विस प्रोवाडर की कैटगरी में स्पॉटिफाय का बड़ा नाम है और फिलहाल इसके पास करीब 60 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

    अमेरिका की

    और पढ़ें...