1 अप्रैल से बंद हो जाएगा स्काइप वाई-फाई ऐप, ऐसे मिलेगा रिफंड
विज्ञापन

हाल ही में स्काइप लाइट की घोषणा करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट अपने पोपुलर स्काइप वाई-फाई ऐप को बंद करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2017 के बाद स्काइप वाई-फाई ऐप काम नहीं करेगा। स्काइप वाई-फाई एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए यूजर्स दुनिया के 2 मिलियन किसी भी पब्लिक हॉट्स-पॉट से कनेक्ट हो सकते हैं।
स्काइप वाई-फाई एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज और मैकओएस प्लेटफॉर्म पर था। वहीं जिन यूजर्स का क्रेडिट ऐप में बचा हुआ है वे इसका यूज स्काइप ऐप के जरिए कॉल और मैसेज भेजकर कर सकेंगे और यदि इसके बाद भी क्रेडिट बचता है तो वे रिफंड के लिए स्काइप कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन