आपके बड़े काम के हैंं सत्या नडेला के ये तीन ऐलान, युवाओं को होंगे ये फायदे

मुंबई में आयोजित फ्यूचर डिकोड 2017 कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने तीन नई योजनाओं की घोषणा की जिनमें SANGAM, लिंक्डइन लाइट और स्कॉइप लाइट शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मिशन प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए है। हमारी प्रत्येक संस्था इसमें लोगों की मदद करेगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी सफल कारोबार के लिए तकनीक काफी मायने रखती है और आज की जीवनशैली के लिए यह जरूरी भी है। इस दौरान उन्होंने फ्लिपकार्ट से माइक्रोसॉफ्ट की हुई ‘स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप’ की भी चर्चा की। फ्लिपकार्ट के साथ इस पार्टनरशिप के तहत फ्लिपकार्ट माइक्रोसॉफ्ट का एक्सक्लूसिव पब्लिक क्लाउड प्लेटफार्म Microsoft Azure एडाप्ट करेगी। साथ ही उन्होंने Sangam, LinkedIn Lite और Skype Lite जैसी तीन योजनाओं को लॉन्च किया।
क्या है संगम (SANGAM) योजना ?

संगम योजना के तहत माइक्रोसॉफ्ट आधार प्रमाण सर्विस देगी। इस सर्विस के तहत लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाकर आप अपनी रूची के हिसाब से किसी कोर्स को चुन सकते हैं और उसके पाठ्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस योजना के तहत स्किल ट्रेनिंग भी होगी और ट्रेनिंग से संबंधित डॉक्यूमेंट ऑफलाइन भी डाउनलोड किए जा सकेंगे। लिंक्डइन पर आपके स्किल के मुताबिक सैलरी, नौकरी की जानकारी मिलेगी।
साथ ही सत्य नडेला ने बताया कि भारत में इस समय लिंक्डइन के 39 लाख यूजर्स हैं। उन्होंने आगे कहा कि लिंक्डइन कॉलेज के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ऐप भी लॉन्च करने वाली है। साथ ही लिंक्डइन लाइट भी लॉन्च किया जाएगा।
आधार कार्ड के साथ स्काइप

सत्य नडेला ने कहा कि स्काइप अब आधार कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। इसके लिए स्काइप लाइट लॉन्च किया जाएगा जिससे खराब नेटवर्क वाले इलाके के लोग भी स्काइप आसानी से यूज कर सकेंगे। ऐप की साइज 13 एमबी है। इसमें डाटा ट्रैक करने के लिए डाटा मैनेजर भी होगा।
कैसे करेगा काम ?
स्काइप लाइट एक ओटीपी के जरिए आपके आधार कार्ड को वेरिफाई करेगा। स्काइप पर आप ‘Aadhaar Verified’ यूजर्स के साथ चैट भी कर सकेंगे।