सबसे सस्ता 32 इंच एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च, कीमत मात्र 5 हजार रुपए

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Wed, 30 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Samy Informatics launched world cheapest android smart TV in India at price Rs 4,999
Samy Android TV

    मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत देश की एक कंपनी ने दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस टीवी की कीमत मात्र 5 हजार रुपए रखी गई है। इस टीवी में वे सभी फीचर होंगे, जो किसी महंगे स्मार्ट टीवी में मिलते हैं। साथ ही इस टीवी में स्क्रीन मिरर और इनबिल्ट वाई-फाई जैसे खास फीचर भी होंगे।

    कीमत मात्र 4,999 रुपए

    Samy Android TV
    Samy Android TV

    सैमी इनफॉर्मेटिक्स ने दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र 4,999 रुपए रखी गई है। इस टीवी में कंपनी ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है, जो ज्यादातर स्मार्ट टीवी में आता है। 32 इंच वाले इस सस्ते स्मार्ट टीवी को देश में बनाया जाएगा। इस टीवी में कंपनी 3 साल की वारंटी भी दे रही है।

    विज्ञापन

    4.4 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम

    Samy Android TV Back panel
    Samy Android TV Back panel

    इस टीवी में कंपनी 10 वॉट के स्पीकर्स के साथ सैमसंग और एलजी के पैनल दे रही है। टीवी में 4.4 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। टीवी में फेसबुक, यूट्यूब जैसी एप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड होंगी, साथ ही अलग से एप इंस्टॉल करने का भी ऑप्शन होगा। टीवी में 4 जीबी की रैम और 512 एमबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी के साथ कंपनी ऑन साइट वारंटी और ऑनसाइट सर्विस भी देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमी एप पर होगी बिक्री

    Samy Android TV Back panel
    Samy Android TV Back panel

    सैमी इनफॉर्मेटिक्स के निदेशक अविनाश मेहता ने बताया कि टीवी में वाइ-फाई हॉटस्पॉट के साथ साउंड ब्लास्टर फीचर भी देगी। उन्होंने बताया कि इस टेनोलॉजी से साउंड क्वॉलिटी इंप्रूव होती है। टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस टीवी में गेम का आनंद भी लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस टीवी को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद सैमी एप को डाउनलोड करके खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें