अब हाथ की रेखाओं से अनलॉक होगा फोन, सैमसंग के नए पेटेंट से हुआ खुलासा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Samsung patent application shows that palm reading can remember lost passwords
Samsung patent application for palm reading

    अभी तक हाथ की रेखाएं आपका भविष्य बताती थी, लेकिन जल्द ही हाथ ही रेखाओं से आपका स्मार्टफोन भी अनलॉक होगा। इसका खुलासा एक पीडीएफ फाइल से हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि सैमसंग द्वारा पाल्म स्कैनिंग एप्लिकेशन देने का दावा किया गया है। अगर यह सच होता है कि आप अपने भूल को पासवर्ड को हाथ की रेखाओं के जरिए जान सकेंगे।

    पेटेंट में उदाहरण के तौर पर एक फोटो भी दी गई है जिसमें दिखाया गया है कि एक शख्स फोन का पासवर्ड भूल जाने के बाद आपनी हथेली को स्कैन कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हथेली को स्कैन करने के बाद फोन पर एक पॉप नोटिफिकेशन आएगाा जिससे पासवर्ड का पता चल जाएगा।

    विज्ञापन

    हालांकि इससे आपको पूरा पासवर्ड तो पता नहीं चलेगा, लेकिन पासवर्ड का पूरा हिन्ट्स मिल जाएगा। हालांकि सैमसंग ने इस पेटेंट के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें