सैमसंग ने तैयार की कभी ना टूटने वाली OLED डिस्प्ले, हथौड़े की चोट से भी कुछ नहीं होगा

अगर आपको भी लगता है कि आपके फोन की डिस्प्ले कमजोर और गिर जाने पर उसके टूटने का आपको डर है तो सैमसंग ने खासकर आपके लिए एक ऐसा लचीला ओएलई़डी डिस्प्ले तैयार कर दिया है जो टूटेगा ही नहीं। इसके लिए लैब में डिस्प्ले की कई बार टेस्टिंग हुई है और गिराकर देखा गया है।
खास बात यह है कि इस डिस्प्ले का इस्तेमाल केवल स्मार्टफोन में ही नहीं होगा, बल्कि पोर्टेबल गेम कंसोल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स में भी होगा। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इस डिस्प्ले का इस्तेमाल अपने अपकमिंग फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 9 में करेगा।
इस खास डिस्प्ले को सैमसंग ने अंडरराइटर लैबोरेटरीज की मदद से तैयार किया है। अंडरराइटर लैबोरेटरीज अमेरिका की श्रम विभाग के व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन (ओएसएचए) के लिए काम करती है।
सैमसंग की इस कभी ना टूटने वाली पैनल को टेस्ट के दौरान 4 फीट की ऊंचाई से 26 बार गिराया गया, लेकिन डिस्प्ले पर एक खरोंच तक नहीं आई। इसके अलावा यह 71 डिग्री और माइनस 32 डिग्री तापमान को भी सहन नहीं कर सकता है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक इस डिस्प्ले को अभी तक कोई नाम नहीं दिया है।
वैसे आपको पता ही होगा लेकिन फिर आपको बता दें कि सैमसंग एप्पल को आईफोन X के लिए OLED पैनल सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा सप्लायर है। आईफोन X के लिए ही सैमसंग को भारी संख्या में ऑर्डर मिला था।