Republic Day 2021: कोरोना से लड़ने में टेक्नोलॉजी का भारत में कैसे हुआ इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 how India use technology to fight covid 19
Covid 19 and India - फोटो : ग्राफिक्स- संदीप भारद्वाज/अमर उजाला

    देश 72वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियों में जी-जान से जुटा है। यह पहला मौका है जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी महामारी से जारी लड़ाई के बीच गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। कोरोना से लड़ाई में टेक्नोलॉजी ने भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की काफी मदद की है। कोरोना के विरुद्ध जारी अभियान को देश के कोन-कोने में पहुंचाने के लिए जिस तरह कॉलर ट्यून का इस्तेमाल हुआ, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। कॉलर ट्यून के जरिए लोगों को इस तरह जागरूक करने का काम इससे पहले भारत में कभी नहीं हुआ। आइए देश के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक नजर डालते हैं उन टेक्नोलॉजी पर जिनके जरिए भारत कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है।

    milagrow seagull
    milagrow seagull - फोटो : milagrow

    रोबोट

    रोबोट ने कोरोना से लड़ाई में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की मदद की है। जब कोरोना संक्रमित होने वाले शख्स के पास कोई नहीं जाता था, तब रोबोट ने काफी मदद की। रोबोट ने कोरोना संक्रमितों को उनके परिजनों से भी वीडियो कॉलिंग पर बातें करवाई। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्टूडेंट्स निशांत शर्मा और अतुल कुमार के रोबोट 'कोबोट' ने कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड में खाना और दवा पहुंचाने का काम किया था। वहीं नोएडा के एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए 'कोविड फाइटर' नाम के रोबोट का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा एक अन्य रोबोट का भी भारत ने बखूबी इस्तेमाल किया। देश के कई अस्पतालों में Milagrow Seagull नाम के रोबोट ने साफ-सफाई का काम किया। AIIMS समेत देश के कई अस्पतालों में Milagrow Seagull नाम के रोबोट ने साफ-सफाई का काम किया।

    corona new caller tune
    corona new caller tune - फोटो : AMAR UJALA

    कॉलर ट्यून

    भारत सरकार ने कोरोना जागरूकता के लिए जिस तरह मोबाइल कॉलर ट्यून का इस्तेमाल किया, वह एक मिसाल है, हालांकि कई लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है लेकिन सरकार अपने इस अनोखे तरीके से अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचने में कामयाब रही। समय-समय पर कॉलर ट्यून और उसके साथ दिए जाने वाले मैसेज में भी जरूरत के मुताबिक बदलाव किए गए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें