जियो फिर से तहलका मचाने को तैयार, मिलेगा 3 महीने फ्री इंटरनेट !

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Aug 2017 04:11 PM IST
Reliance Jio likely to start Broadband Services in Delhi NCR
jio broadband

    जियो के बार फिर से अपने फ्री ऑफर के साथ तहलका मचाने को तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जल्द ही दिल्ली में जियो ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। खबर है कि अगले दो सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में जियो की अल्ट्रा हाइस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः ये हैं जियो के सभी बैलेंस पता करने वाले USSD कोड

    तीन महीने मिल सकती है फ्री सर्विस

    jio broadband
    jio broadband

    दरअसल ट्विटर पर @aseemmanchanda हैंडल से एक फोटो ट्वीट किया गया है। फोटो पर लिखा है, ' इस इलाके में रहने वाले लोगों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले कुछ दिनों में जियो की हाइस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस सोसायटी में शुरू हो रही है। जियो ने इसके लिए प्रीव्यू ऑफर पेश किया है। जिसके तहत हर महीने 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलेगा। शुरू के 3 महीने यह सर्विस फ्री होगी, लेकिन सिक्योरिटी के तौर पर 4,500 रुपये देने होंगे जो कि ऑपरेटर बदलने पर वापस मिल जाएंगे।'

    अगर वाकई ऐसा होता है तो एयरटेल की मुसीबत बढ़ सकती है। एयरटेल भी दिल्ली-एनसीआर में फ्री इंटरनेट के साथ ब्रॉडबैंड सर्विस दे रहा है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जियो ब्रॉडबैंड की रिपोर्ट लीक हुई है। इससे पहले भी कई सारी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, हालांकि इस मामले पर जियो की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। 

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें