रिलायंस जियो 7वें महीने भी 4G स्पीड में नंबर 1

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2017 03:34 PM IST
Reliance Jio again top in TRAI 4G downloading speed
Jio Speed

    रिलायंस जियो के आज 1 साल पूरे हो रहे हैं, वहीं इस खास मौके पर जियो ने ट्राई की 4जी स्पीड टेस्ट में बाजी मारी है। यह लगातार 7वां मौका है जब जियो ट्राई की 4जी डाउनलोडिंग स्पीड में अव्वल रहा है। ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबकि जुलाई महीने में जियो की एवरेज 4जी डाउनलोडिंग स्पीड 18.33MBPS रही।

    तीसरे नंबर पर पहुंचा एयरटेल

    नई रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में जहां जियो 18.33mbps की डाउनलोड स्पीड के साथ पहले पायादान पर रहा, वहीं वोडाफोन 9.32 एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे नंबर और एयरटेल 9.26 की एवरेज स्पीड के सात तीसरे नंबर पर रहा। जुलाई में आइडिया की स्पीड 8.83 रही।

    ये भी पढ़ेंः हैप्पी बर्थडे जियो: इन 5 कारणों से रिलायंस ने 1 साल में बटोरे 12 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

    आज ही के दिन 2016 में लॉन्च हुआ था जियो

    रिलायंस जियो 5 सितंबर 2016 में 4जी सर्विस के साथ लॉन्च हुआ था। उस समय कंपनी ने यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग जैसे कई सारे ऑफर दिए। महज 1 साल में जियो के ग्राहकों की संख्या 12 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

    रिलायंस जियो 7वें महीने भी 4G स्पीड में नंबर 1
    और पढ़ें...