अंबानी के इस प्लान से टूटेगी बिग बाजार की ‘कमर’, डिजिटल होंगी तीन करोड़ किराना दुकानें

रिलायंस जल्द ही किराना बाजार की सूरत बदले जा रही है। रिलायंस की योजना है कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन ई-कॉमर्स बाजार बनाया जाए। रिलायंस ने इसे न्यू कॉर्मस का नाम दिया है। रिलायंस के नए रिटेल प्लान के तहत हाई स्पीड डिजिटल प्लेटफॉर्म को किराना स्टोर्स से जोड़ा जाएगा, जिसका इस्तेमाल ग्राहकों को ऑर्डर सप्लाई के लिए भी किया जा सकेगा।
अमेजन को चुनौती
रिलायंस के इस प्लान से अमेजन, फिल्पकार्ट और बिग बाजार के दबदबे को कड़ी चुनौती मिलेगी। इसकी वजह है कि रिटेल बाजार का काफी हिस्सा अभी भी असंगठित है। 70 हजार करोड़ डॉलर का यह बाजार पड़ोस के किराना स्टोर्स और अन्य सामान बेचने वाली दुकानों से बना है। वहीं अंबानी ऑनलाइन शॉपिंग के इस बाजार पर पकड़ बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। खुद मॉर्गन स्टेनले का कहना है कि 2028 तक यह बाजार बढ़ कर 20 हजार करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगा। जबकि पिछले साल यह 3,000 करोड़ डॉलर का था।
देश की रीढ़ हैं किराना दुकानें
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने सोमवार को हुई सालाना आम बैठक में कहा कि किराना स्टोर्स को मर्चेंट पाइंट्स ऑफ सेल (पीओएस) सॉल्यूशंस दिए जाएंगे, जिससे वे भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से सीधे पेमेंट ले सकेंगे। देश में लगभग तीन करोड़ किराना दुकानदार या व्यापारी हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 20 करोड़ लोगों का जीवनयापन से जुड़े हुए हैं, और यही लोग देश का कॉमर्स इको-सिस्टम तैयार करते हैं।
जियो प्राइम पार्टनर पीओएस से किराना दुकानें होंगी मॉडर्न
ये पाइंट्स ऑफ सेल (पीओएस) सॉल्यूशंस न केवल यूजर फ्रेंडली होंगे, वहीं इनमें इन्वेंट्री मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज और दूसरे टूल्स भी शामिल होंगे। अंबानी का कहना है कि जियो प्राइम पार्टनर पीओएस के जरिए पास पड़ोस की छोटी किराना दुकानों को भी मॉडर्न बनाया जाएगा और उन्हें भविष्य के डिजिटाइज्ड स्टोर के लिए लिए तैयार किया जाएगा। मुकेश अंबानी ने अपनी दूरदर्शिता को स्पष्ट करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि न्यू इंडिया में न केवल जिंदा रहना रहना जरूरी है, बल्कि उनका फलना-फूलना भी आवश्यक है।
हजारों दुकानों पर हुआ बीटा ट्रायल
उन्होंने बताया कि देश की कई जगहों पर हजारों दुकानदारों के साथ इस न्यू कॉमर्स सिस्टम के साथ बीटा ट्रायल किया गया, जिसके बाद उनकी बिक्री और मार्जिन में चौंकाने वाली बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब इस प्लेटफॉर्म को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी है, जिसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के एंटरप्राइजेज को डिजिटल किया जाएगा।
- Jio Gigafiber: 9 प्वाइंट्स में जानें कीमत से लेकर फ्री TV और बुकिंग तक के बारे में
- Jio-Microsoft Azure क्लाउड सर्विस से Amazon को मिलेगी टक्कर, स्टार्टअप्स को होगा फायदा
- Jio GigaFiber: जियो के ग्राहकों को Free में मिलेगा एलईडी टीवी और 4K सेटटॉप बॉक्स
- Jio के सेट टॉप बॉक्स पर रिलीज के दिन ही TV पर देख सकेंगे नई फिल्म, पढ़ें खास बातें