Realme Buds Air 3 Neo जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर आए सामने
Realme Buds Air 3 Neo ईयरबड्स में IPX5 रेटिंग, Bluetooth 5.2 और कॉलिंग, म्यूजिक, वॉल्यूम को कन्ट्रोल करने के लिए ऑन ईयर टच कन्ट्रोल का ऑप्शन भी मिलेगा।

विस्तार
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी जल्द ही अपने नए ईयरबड्स Realme Buds Air 3 Neo को लॉन्च करने वाली है। रियलमी ने Realme Buds Air 3 Neo (TWS) को लेकर अपने ऑफिशियल Weibo अकाउंट पर भी जानकारी दी है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक Realme Buds Air 3 Neo को 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे) को लॉन्च किया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग फिलहाल चीन में होगी। यह ईयरबड्स रियलमी की ओर से पिछले साल अप्रैल में आए Realme Buds Air 2 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। रियलमी इस ईयरबड्स के साथ Realme GT 2 Explorer Master Edition स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगा।
Realme Buds Air 3 Neo की स्पेसिफिकेशन
Realme Buds Air 3 Neo ईयरबड्स में IPX5 रेटिंग और कॉलिंग, म्यूजिक, वॉल्यूम को कन्ट्रोल करने के लिए ऑन ईयर टच कंट्रोल का ऑप्शन मिलेगा। इस ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि Realme Buds Air 3 Neo में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ 20 घंटे और बिना एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन(ANC) के साथ 28 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
Realme Buds Air 3 Neo की कीमत
Realme Buds Air 3 Neo TWS, Realme Buds Air 2 Neo ईयरबड्स का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Realme Buds Air 2 Neo को पिछले साल अप्रैल में 3,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह ईयरबड्स Active Black और Calm Grey दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नए बड्स की कीमत भी 4,000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।
रियलमी का नया स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा
रियलमी 12 जुलाई को ही Realme GT 2 Explorer Master Edition स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। Realme GT 2 Explorer Master Edition में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसके कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी दिया जाएगा है।