PUBG Lite का बीटा वर्जन भारत में लॉन्च, जानें डाउनलोड करने का तरीका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 05 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
PUBG Lite Beta Available in India, Know How to Download, Update Changelog and More
PUBG LITE - फोटो : PUBG

    PUBG Lite का बीटा वर्जन आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है और अब इसे कोई भी अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकता है। पबजी लाइट के लिए पिछले महीने से ही प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा था। पबजी लाइट में कई सारे बदलाव भी हुए हैं, जिसमें गेमिंग के दौरान यूजर्स को नई गाड़िया नजर आएंगी। इसके अलावा भारतीय प्लेयर्स के लिए पबजी लाइट में हिन्दी का भी सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं पबजी लाइट को डाउनलोड करने का तरीका।

    PUBG Lite beta: कैसे करें डाउनलोड

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    पबजी लाइट बीटा वर्जन को आप पबजी लाइट की आधिकारिक वेबसाइटhttps://lite.pubg.com/से डाउनलोड कर सकते हैं। साइट पर जाने के बाद आपको डाउनलोडिंग का बटन मिलेगा। पबजी लाइट का साइज 64.1 एमबी है। पबजी लाइट .exe फाइल में डाउनलोड होगा। इसके बाद इसे आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में इंस्टॉल करना होगा। इसके इंस्टॉलेशन के बाद एक और गेम फाइल आपको 2 जीबी की एक और फाइल डाउनलोड करनी होगी। इसके अलावा उसी पेज से आपके सिस्टम में Nvidia, Intel या AMD Radeon के ड्राइवर्स भी डाउनलोड होंगे। डाउनलोड और इंस्टॉलेशन के बाद आपको पबजी का अकाउंट बनाना होगा।

    विज्ञापन

    प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके प्लेयर्स को मिलेंगे ये हथियार

    Added Tukshai to Sanhok.
    Added Tukshai to Sanhok. - फोटो : PUBG

    यदि आपने पबजी लाइट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया है, तो आपको ब्लैक स्कॉर्फ, पंक ग्लासेज, ब्लडी कॉमबैट पैंट्स और बोनस टारगेट रिवॉर्ड्स मिलेंगे। प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके प्लेयर्स को 11 जुलाई को ई-मेल पर एक रिडीम कोड मिलेगा। साथ ही, रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को अवार्ड के रूप में कंपनी एम4 का स्किन देगी और साथ ही फ्री में पैराशूट ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डाउनलोड करने से पहले चेक करें कंप्यूटर रिक्वायरमेंट्स

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    सपोर्ट-

    विंडोज 7, 8 या 10 (64bit)

    प्रोसेसर-

    Intel Core i3, 2.4GHz

    रैम-

    4GB

    ग्राफिक्स-

    Intel HD Graphics 4000

    स्टोरेज-

    4GB

    पबजी लाइट के लिए हो ये कंप्यूटर तो बेहतर

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    ऑपरेटिंग सिस्टम-

    विंडोज 7, 8, या 10 (64bit)

    प्रोसेसर-

    Intel Core i5 2.8GHz

    रैम-

    8GB

    ग्राफिक्स-

    AMD Radeon HD7870 या Nvidia GeForce GTX 660

    स्टोरेज-

    4GB

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें