Oppo ने लॉन्च किया 5x जूम टेक्नोलॉजी, DSLR कैमरे को मिलेगी टक्कर

टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 28 Feb 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
Oppo launches worlds first periscope style 5x Dual Camera Zoom
ओप्पो 5x जूम

    सेल्फी फोन के नाम से जानी-जाने वाली कंपनी Oppo ने MWC 2017 में एक दमदार टेक्नोलॉजी 5x dual camera zoom को लॉन्च किया है। कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन 5x डुअल कैमरा जूम टेक्नोलॉजी से लैस हो सकते हैं।Oppo का नया 5x डुअल कैमरा जूम पेरिस्कोप स्टाइल सेटअप की तरह है। इस तकनीक को लेकर दावा है कि यह मोबाइल के बैक में कैमरा बंपर की जरूरत को खत्म कर देगा। इस तकनीक को विकसित करने में पूरे 1 साल का समय लगा है।

    ओप्पो 5x डुअल जूम एक प्रिज्म के जरिए लाइट को 90 डिग्री पर सेट टेलिफोटो लेंस पर डायवर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से लॉसलेस 5x जूम मिलता है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक Oppo ने यह तकनीक इजरायल के स्टार्टअप Corephotonics के साथ मिलकर विकसित की गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें