ChatGPT हुआ और सुरक्षित: OpenAI ने इन लोगों के लिए लॉन्च किया एडवांस अकाउंट सिक्योरिटी फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
Advanced Account Security:
OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक खास सुरक्षित फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर हार्डवेयर सिक्योरिटी की के जरिए अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देगा। जानिए चैटजीपीटी के नए खास फीचर के बारे में विस्तार से....

विस्तार
ChatGPT Account Protection:
OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया सुरक्षा फीचर Advanced Account Security (AAS) पेश किया है। यह फीचर खासतौर पर पत्रकारों, राजनेताओं और रिसर्चर के लिए डिजाइन किया गया है। माना जा रहा है कि यह फीचर प्रोग्राम अकाउंट हैकिंग और फिशिंग के खतरों को खत्म करने में मदद कर सकता है। इसके लिए कंपनी ने सुरक्षा दिग्गज युबिको (Yubico) के साथ हाथ मिलाया है।
ओपनएआई की इस पहल से अब यूजर्स अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए यूबिको की हार्डवेयर सुरक्षा कुंजियों का उपयोग कर सकेंगे। आपकाे बता दें कि कंपनी ने Yubico के साथ मिलकर YubiKey C NFC और YubiKey C Nano डिवाइस लॉन्च किए हैं, जो फिशिंग अटैक और अकाउंट कॉप्रोमाइज के खतरे को कम करने में मदद कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा यह नया एडवांस सिक्याेरिटी सिस्टम?
ये छोटे यूएसबी डिवाइस की तरह होते हैं, तो आपके फोन या लैपटॉप से कनेक्ट होते हैं। इसमें खास बात यह है कि इसमें लॉगिन के समय केवल पासवर्ड ही काफी नहीं होगा, बल्कि फिजिकल की (Key) मौजूद होने पर ही एक्सेस मिलेगा। यह तकनीक सामान्य पासवर्ड की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित मानी जा रही है, क्योंकि अब हैकर्स दूर बैठकर आपके अकाउंट का ताला नहीं तोड़ सकेंगे।
AI Account Safety: किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह फीचर उन लोगों के लिए है जो संवेदनशील डेटा पर काम करते हैं। जैसे पत्रकार और शोधकर्ताओं के लिए, जो गोपनीय जानकारी संभालते हैं।
राजनीतिक हस्तियां
: जिन्हें टारगेटेड हमलों का डर रहता है।
कॉर्पोरेट यूजर्स
: जो व्यावसायिक रणनीतियों के लिए चैटजीपीटी का उपयोग करते हैं।
AAS ऑन होने पर क्या बड़े बदलाव होंगे?
ओपनएआई ने साफ किया है कि जब यूजर्स एडवांस्ड अकाउंट सिक्योरिटी (AAS) ऑन करेंगे तो उनका अकाउंट पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इसमें सबसे खास बात होगी कि यह सुरक्षा फीचर चालू होने के बाद ChatGPT बातचीत का इस्तेमाल OpenAI मॉडल ट्रेनिंग के लिए नहीं करेगा। यहां पर ध्यान दें कि यूजर को साइन-इन के लिए सिर्फ Passkey और Security Key का इस्तेमाल होगा। जबकि पासवर्ड आधारित लॉगिन पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऑन करने के बाद यूजर को ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।ईमेल और SMS OTP साइन-इन कोड डिसेबल हो जाएंगे।ईमेल के जरिए अकाउंट रिकवरी बंद हो जाएगी।हर नए लॉगिन पर ईमेल नोटिफिकेशन मिलेगा।एक्टिव सेशन की अवधि कम होगी, इसलिए बार-बार लॉगिन करना पड़ सकता है।यूजर्स सभी डिवाइस पर एक्टिव सेशन को देख और मैनेज कर सकेंगे।एनरोल करने से पहले ध्यान रखें ये बात
OpenAI ने चेतावनी दी है कि अगर यूजर अपनी पासकी, सिक्योरिटी की और रिकवरी की (Passkey, Security Key और Recovery Key) तीनों खो देता है, तो अकाउंट हमेशा के लिए लॉक हो सकता है। ऐसे मामलों में कंपनी अकाउंट रिकवरी में मदद नहीं कर पाएगी।
सेटअप करने का क्या तरीका है?
अगर आप भी एएएस सेटअप करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम दो सुरक्षित साइन-इन तरीकों को जानना जरूरी होगा, इनमें से एक ऐसा होना चाहिए जो सभी डिवाइस पर काम कर सके। इनमें पासकी, FIDO-संगत सुरक्षा कुंजी(FIDO-Compatible Security Key), या दोनों का कॉम्बिनेशन शामिल होना चाहिए। उदाहरण से समझें तो मान लीजिए एक पासकी के साथ एक हार्डवेयर सिक्योरिटी की। या फिर दो कंपैटिबल पासकी और दो कंपैटिबल हार्डवेयर सिक्योरिटी की होना जरूरी होगा।
इनरोल करने का तरीका क्या है?
अगर आप इनरोल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले चैटजीपीटी वेब पर जाएं।फिर सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी सेक्शन चुनें।इसके बाद एडवांस्ड अकाउंट सिक्योरिटी पर क्लिक करें।यहां आपको इनरोल का ऑप्शन दिख जाएगा।इसके बाद सुरक्षा के लिए कम से कम दो सिक्योर साइन-इन मेटेथ जोड़ें ।फिर रिकवरी की सेव करें।या फिर दोबारा सिक्योरिटी की या पासकी से लॉगिन करना न भूलें।क्या इसके बाद AAS बंद कर सकते हैं?
हां...यूजर इस सुरक्षा फीचर को एक बार ऑन करें के बाद इसे दोबारा बंद भी कर सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं।
सिक्याेरिटी सेक्शन खोलें।
इसके बाद Advanced Account Security चुनें।
यहां आपको डिसेबल का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
फिर सिक्योर साइन-इन प्रॉम्प्ट पूरा करें।
बंद करने के बाद क्या होगा?
अगर आप एडवांस्ड अकाउंट सिक्योरिटी बंद करते हैं, तो आपका अकाउंट फिर से स्टैंडर्ड साइन-इन और रिकवरी सेटिंग्स पर आ जाएगा। यानी की दोबारापासवर्ड साइन-इन फिर से चालू हो जाएगा।ईमेल और एसएमएस साइन-इन कोड फिर से ऑन हो जाएंगे।ईमेल अकाउंट रिकवरी फिर से हो जाएगी।लॉगइन की कोशिश के ईमेल अलर्ट बंद हो जाएंगे।रिकवरी की हटा दी जाएगी।हालांकि पासकी और सिक्याेरिटी की आपके अकाउंट पर बनी रहती हैं, लेकिन साइन-इन करने के लिए अब उनकी जरूरत नहीं होती।