खुशखबरी: वनप्लस नॉर्ड को नए यूजर इंटरफेस के साथ आज मिला एंड्रॉइड 11 आधारित ऑक्सीजनओएस 11 अपडेट

प्रियंका तिवारी
टेक डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्लीप्रियंका तिवारी
Mon, 01 Mar 2021 11:00 PM IST
OnePlus Nord Receiving Android 11 Based OxygenOS 11 Update With New UI
वनप्लस नॉर्ड एंड्रॉइड 11 - फोटो : अमर उजाला

    चाइना आधारित प्रसिद्ध कंपनी वनप्लस अपने वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन्स में पहले ही एंड्रॉएड 11 अपडेट कर चुकी है। अब वनप्लस अपने दूसरे मॉडल्स जैसे- वनप्लस नॉर्ड, वनप्लस 7 सीरीज, 7टी, और वनप्लस 6 सीरीज के लिए एंड्रॉइड 11 आधारित ऑक्सीजनओएस 11 अपडेट जारी करेगी।

    रिपोर्ट की मानें तो सबसे पहले वनप्लस नॉर्ड को लेटेस्ट एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा और उसके बाद 7 सीरीज और 6 सीरीज के लिए जारी किया जाएगा। वनप्लस ने कंपनी के फोरम पर एक पोस्ट के जरिये साझा किया कि वनप्लस नॉर्ड कंपनी का अगला फोन है, जिसे एंड्रॉइड 11 अपडेट सोमवार, एक मार्च से मिल गया है।

    वनप्लस के मुताबिक, ओपन बीटा से फीडबैक मिलने के बाद सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किए जाएंगे और तब फाइनल अपडेट जारी किया जाएगा। ऑक्सीजनओएस वनप्लस स्मार्टफोन्स में काम करने वाला एंड्रॉइड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। ऑक्सीजनओएस 11 के जरिये वनप्लस स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 11 अपडेट के अलावा कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

    इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स का यूजर इंटरफेस भी काफी हद तक बदल जाएगा। सैमसंग वन यूआई की तरह वनप्लस के लेटेस्ट अपडेट में भी ऊपर आने वाले टाइटल्स पहले से बड़े हो जाएंगे।

    वनप्लस का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में यूजर्स के लिए एक हाथ से फोन इस्तेमाल करना ज्यादा आसान हो जाएगा। अपडेट होने के बाद स्मार्टफोन्स में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (एओडी) का फीचर आ जाएगा, जिसके बाद फोन लॉक होने के बाद भी इस पर टाइम, मौसम और जरूरी नोटिफिकेशन दिखते रहेंगे।

    यूजर्स को यह भी जानकारी दी जाएगी कि वह आमतौर पर कितनी बार अनलॉक करके फोन का इस्तेमाल करते हैं।

    और पढ़ें...