अब फेसबुक ऐप के कैमरे से ही बना सकेंगे GIFs फाइल

अपने यूजर्स को हर एक दिन नया अनुभव देने के लिए किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम है तो वह फेसबुक। फेसबुक प्रत्येक कुछ दिन पर नए-नए फीचर्स से अपने यूजर्स को बांधे रखता है। इस कड़ी में फेसबुक ने अपने ऐप के कैमरे में GIF इमेज का फीचर दे दिया है यानी अब आप फेसबुक ऐप के कैमरे से ही जिफ फाइल बना सकते हैं।
फेसुबक ऐप के कैमरे के इस GIF मोड को द नेक्स्ट वेब (TNW) सोशल मीडिया डायरेक्टर Matt Navarra ने दी। हालांकि यह फीचर अभी केवल आईओएस के लिए ही है। एंड्रॉयड में यह फीचर कब तक आएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं यह फीचर अभी सभी आईओएस डिवाइस में पर उपलब्ध नहीं है।
TNW की रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर की ममद से कुछ सेकेंड्स के लिए GIF बनाया जा सकता है, हालांकि इसे आपको हर हाल में फेसबुक पर शेयर करना होगा, क्योंकि इसे आप जिफ फॉर्मेट में सेव कर नहीं कर सकते। सेव करने पर यह वीडियो फॉर्मेट में बदल जाता है। जिफ बनाने के लिए कई सारे खूबसूरत फ्रेम भी दिए गए हैं।
बता दें फेसबुक ने हाल ही में भारत में फेसबुक मैसेंजर ऐप को लॉन्च किया है जो स्लो इंटरनेट पर भी आसानी से काम करता है। वैसे मैसेंजर से पहले भारतीय यूजर्स फेसबुक लाइट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।