Smart Glass: न्यू ऑरलियंस हमले में हथियार बना मेटा का स्मार्ट ग्लास, क्या भारत में भी बेच रही कंपनी, जानिए

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 07 Jan 2025 06:34 AM IST
सार

FBI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हमलावर शम्सुद-दीन जब्बार ने हमले से पहले न्यू ऑरलियन्स का दो बार दौरा किया था। इस दौरान उसने मेटा स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल कर फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

विज्ञापन
New Orleans Attacker Used Meta Smart Glass To Record Video Reveals FBI
meta Ray Ban smart glasse - फोटो : Ray Ban

    विस्तार

    नए साल के जश्न के दौरान न्यू ऑरलियन्स की प्रसिद्ध बॉर्बन स्ट्रीट पर हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में अब नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अमेरिकी फेडरल जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने बताया कि आतंकी जब्बार ने हमले को अंजाम देने से पहले न्यू ऑरलियन्स की रेकी की थी और इस दौरान उसने मेटा के स्मार्ट ग्लास से वीडिया बनाया था। बता दें कि 31 दिसंबर की रात अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में आतंकी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। हमले को शम्सुद-दीन जब्बार नामक एक पूर्व अमेरिकी सैनिक ने अंजाम दिया, जिसे घटनास्थल पर ही पुलिस ने मार गिराया।

    इसी गाड़ी से जब्बार ने भीड़ को कुचला
    इसी गाड़ी से जब्बार ने भीड़ को कुचला - फोटो : एक्स

    मेटा स्मार्ट ग्लास के जरिए की रेकी

    FBI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हमलावर शम्सुद-दीन जब्बार ने हमले से पहले न्यू ऑरलियन्स का दो बार दौरा किया था। इस दौरान उसने मेटा स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल कर फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। यह पहली बार है जब किसी आतंकी घटना में मेटा स्मार्ट ग्लास जैसे हाई-टेक गैजेट का इस्तेमाल हुआ है। इस घटना ने ऐसे उपकरणों के दुरुपयोग को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं।

    विज्ञापन
    मेटा का है ये स्मार्ट ग्लास
    मेटा का है ये स्मार्ट ग्लास - फोटो : ANI

    क्या है मेटा स्मार्ट ग्लास?

    मेटा स्मार्ट ग्लास एक एडवांस तकनीक वाला चश्मा है, जिसे मेटा और रेबन कंपनी ने मिलकर बनाया है। यह साधारण चश्मे की तरह दिखता है, लेकिन इसमें एक कैमरा लगा होता है जो उपयोगकर्ता की नजरों से देखी जाने वाली चीजों को रिकॉर्ड कर सकता है। इसके जरिए फोटो खींचना, लाइव स्ट्रीम करना, कॉल रिसीव करना और म्यूजिक चलाना भी संभव है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    FBI के डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर क्रिस्टोफर राया ने बताया कि शम्सुद-दीन जब्बार, जो एक अमेरिकी नागरिक और पूर्व सैनिक था, इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रेरित था। हमले से पहले उसने काहिरा और कनाडा की यात्रा भी की थी। हालांकि, इन यात्राओं का सीधा संबंध इस हमले से अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें