Reliance: क्या भारत में आने वाली है 'सस्ते एआई' की क्रांति? 'मैनिफेस्टो' में क्या है रिलायंस का प्लान?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 30 Dec 2025 04:28 PM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 'रिलायंस एआई मैनिफेस्टो' का ड्राफ्ट पेश करते हुए कंपनी को एक एआई-नेटिव डीप-टेक ग्रुप में बदलने का रोडमैप रखा है।

विज्ञापन
Mukesh Ambani Unveils ‘Reliance AI Manifesto’, Sets Vision to Transform RIL into an AI-Native Deep Tech Giant
रिलायंस इंडस्ट्रीज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने 'रिलायंस एआई मैनिफेस्टो' का ड्राफ्ट पेश किया है। इसके तहत रिलायंस को एक एआई-नेटिव डीप-टेक कंपनी के रूप में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को "मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विकास" बताया है। उनका लक्ष्य अपनी कंपनी के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की उत्पादकता को 10 गुना बढ़ाना और भारतीय अर्थव्यवस्था में भी 10 गुना सहयोग करना है।

    भारत में एआई क्रांति का नेतृत्व करना चाहती है रिलायंस

    जिस तरह रिलायंस ने जियो के जरिए भारत में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व किया, वैसे ही अब कंपनी एआई क्रांति का नेतृत्व करना चाहती है। कंपनी का संकल्प एआई को हर भारतीय के लिए सस्ता और सुलभ बनाने का है। कंपनी का कहना है कि लोगों के सुरक्षा और भरोसे का भी ध्यान रखा जाएगा।

    विज्ञापन

    काम करने का नया तरीका बनेगा एआई

    अंबानी ने साफ किया कि यह सिर्फ एक टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि काम करने का एक नया तरीका है। एआई और 'एजेंटिक ऑटोमेशन' के जरिए बार-बार होने वाले उबाऊ कामों को खत्म किया जाएगा। इसका उद्देश्य मैनुअल काम को हटाकर फैसलों की गति और गुणवत्ता को बढ़ाना है। एक 12-लेयर वाला कॉमन ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा जो सभी कारोबार में डाटा, सुरक्षा और नियंत्रण का मानक तय करेगा। काम को अंजाम देने के लिए छोटे क्रॉस-फंक्शनल 'पॉड्स' बनाए जाएंगे, जिनके पास स्पष्ट लक्ष्य और स्वामित्व होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत पर क्या असर पडे़गा?

    अंबानी का मानना है कि जैसे वे अपने वर्कफ्लो को 10 गुना बेहतर बना रहे हैं, वैसे ही वे भारत पर भी 10 गुना प्रभाव डाल सकते हैं। 50 करोड़ से ज्यादा जियो सब्सक्राइबर्स और भारत के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क में एआई का इस्तेमाल होगा। साथ ही एआई का इस्तेमाल नए मैटेरियल खोजने, ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशन, हेल्थकेयर और शिक्षा में किया जाएगा। इसके अलावा स्वदेशी एआई हार्डवेयर और रोबोटिक्स के अवसरों पर भी जोर दिया ताकि भारत तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

    कर्मचारियों विचार साझा करने के लिए आमंत्रित

    मुकेश अंबानी ने स्लोगन के जरिए कर्मचारियों के लिए बल्कि एक 'एक्शन गाइड' भी बताया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को 10 जनवरी से 26 जनवरी के बीच अपने विचारों को साझा करने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा, "इसका उद्देश्य लोगों को प्रतिस्थापित करना नहीं है, बल्कि मानकों को ऊपर उठाने और हमारी क्षमता को बेहतर करने के बारे में है। आइए, साथ मिलकर शुरुआत करें"।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें