खुशखबरी ! MS PAINT नहीं होगा बंद, माइक्रोसॉफ्ट ने किया कंफर्म

सोमवार की रात से ही माइक्रोसॉफ्ट पेंट के बंद होने की खबर आग की तरह फैल रही है, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने खुद कंफर्म करके कहा है कि एमएस पेंट बंद नहीं हो रहा है। इस संबंध में Microsoft ने एक लिस्ट भी जारी किया है जिसमें विंडोज 10 क्रिएटर अपडेट के बाद हटाए जाने वाले ऐप्स के नाम हैं।
MS Paint के लिए मिलते रहेंगे अपडेट

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा जारी इस लिस्ट में MS Paint का नाम नहीं है। MSPoweruser की रिपोर्ट के मुताबिक Microsoft ने एमपावरयूजर्स से खास बातचीत में कहा है कि कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पेंट को बंद नहीं कर रही है और विंडोज 10 क्रिएटर अपडेट के साथ एमएस पेंट दिया जाएगा। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एमएस पेंट को विंडोज स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकेगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि एमएस पेंट के लिए लगातार अपडेट भी जारी किए जाएंगे। बता दें कि सोमवार की शाम से मीडिया रिपोर्ट्स में माइक्रोसॉफ्ट पेंट को बंद करने की खबर चल रही थी। सबसे पहले कंपनी ने 1985 में विंडोज 1.0 के साथ पेंट को पेश किया था। पेंट को पहला ग्राफिक्स एडिटर भी कहा जाता है। रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि एमएस पेंट की जगह यूजर्स को पेंट 3डी यूज करना होगा।