Motorola की इस चूक से हुआ खुलासा, 24 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Moto G9!

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 23 Aug 2020 06:38 PM IST
Moto G9 will be launched in India on August 24, information received from Flipkart teaser
Motorola के अगले सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का टीजर - फोटो : Motorola India/ Twitter

    Moto G9 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। Flipkart और Motorola पिछले कुछ समय से “something big” लॉन्च टीज कर रहे हैं। लेकिन, कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, Lenovo (लेनोवो) के स्वामित्व वाली कंपनी ने एक यूआरएल लिंक के जरिए खुद ही बता दिया है कि वो Moto G9 को सोमवार (24 अगस्त) को लॉन्च करेगी। लेकिन यह साफ नहीं है कि मोटोरोला अपनी Moto G9 से पर्दा हटाएगी या Moto G9 सीरीज फोन को ही बाजार में उतारेगी। दरअसल सोशल मीडिया पर Moto G9 Plus और Moto G9 Play के लॉन्च को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।

    लिंक से हुआ खुलासा

    Motorola India ने नए लॉन्च को लेकर ट्विटर पर Flipkart के टीजर पेज को शेयर किया था। इस यूआरएल में कंपनी की तरफ से Moto G9 नाम लिखा है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि अगले सप्ताह कंपनी Moto G9 को पेश करेगी।

    Moto G9 का लॉन्च

    Motorola ने टीज किया है कि वो 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक नया फोन लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी इसके लिए कोई भी वर्चुअल लॉन्च नहीं रखेगी बल्कि सीधे फोन के लॉन्च का एलान कर देगी।

    Moto G9 के संभावित फीचर्स

    Flipkart के टीजर पेज के मुताबिक Moto G9 में जबरदस्त परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी मिलेगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से किए जा रहे इन दावों का तब तक कोई मतलब नहीं है, जब तक की इनके सारे स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल जाए। पावरफुल बैटरी से यही अंदाज लगाया जा सकता है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

    टीजर पेज में यह भी बताया गया है कि इसमें Qualcomm Snapdragon SoC का पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी की तरफ से टीजर में दावा किया जा रहा है कि इस फोन से कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें मिलेंगी।

    और पढ़ें...