YouTube: यूट्यूब पर अब फ्री में देख सकेंगे 4K वीडियो, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को एक महीने के लिए 129 रुपये चुकाने पड़ते है। वहीं तीन महीने वाले प्लान की कीमत 399 रुपये और सालाना प्लान 1,290 रुपये का है।

विज्ञापन
YouTube user can watch 4k video without premium subscription
Youtube New Features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप यूट्यूब वीडियो देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) पर फ्री में ही 4K वीडियो को देख सकेंगे। इसके लिए आपको अब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले केवल प्रीमियम यूजर्स को ही यूट्यूब पर 4K वीडियोज देखने की सुविधा मिलती थी। इससे पहले कंपनी ने यूजर्स को अपना अकाउंट हैंडल मुहैया कराने की घोषणा की थी।

    दरअसल, यूट्यूब ने हाल ही में 4K वीडियो स्ट्रीमिंग को प्रीमियम कैटेगरी में शिफ्ट किया था। यूट्यूब के इस कदम की सोशल मीडिया पर भारी आलोचना भी हुई थी, जिसके बाद कंपनी ने अपना फैसला बदल लिया है। यूट्यूब ने 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदने को लेकर एक सर्वे किया था, जिसमें बाद यूजर्स ने इसका जमकर विरोध किया था। इसी विरोध को देखते हुए कंपनी ने 4K वीडियो स्ट्रीमिंग वाला एक्सपेरिमेंट बंद कर दिया है।

    विज्ञापन

    यूट्यूब ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि यूट्यूब यूजर्स अब 4k वीडियो बिना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं, उन्हें इसके लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को एक महीने के लिए 129 रुपये चुकाने पड़ते है। वहीं तीन महीने वाले प्लान की कीमत 399 रुपये और सालाना प्लान 1,290 रुपये का है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें