YouTube Shorts: क्रिएटर्स को मिलेगा रेवेन्यू का 45% हिस्सा, टिकटॉक की बढ़ेगी मुश्किल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

Google ने यूट्यूब एड से इस साल की पहली छमाही में 14.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 1,13,360 करोड़ की कमाई की है जो कि पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले 9 फीसदी अधिक है। YouTube Shorts जल्द ही स्मार्ट टीवी पर आने वाला है।

विज्ञापन
YouTube to Share 45 Percent of Ad Revenue From YouTube Shorts With Creators
YouTube Shorts - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    YouTube ने हाल ही में कहा है कि वह YouTube Shorts वीडियो को भी मोनेटाइज करेगा। YouTube के इस फैसले से Shorts क्रिएटर्स काफी खुश हैं। उन्हें कमाई का एक बड़ा मौका मिल गया है। टिकटॉक के आने से मार्केट में शॉर्ट वीडियो की मांग बढ़ी है। भारत में टिकटॉक के बैन होने के बाद YouTube ने YouTube Shorts को शॉर्ट को लॉन्च किया और इंस्टाग्राम ने रील्स (Reels) को पेश किया। दोनों आज भारत में काफी लोकप्रिय हैं।

    अब यूट्यूब ने कहा है कि YouTube Shorts से होने वाली कमाई का 45 फीसदी हिस्सा शॉर्ट क्रिएटर्स को देगा और 55 फीसदी हिस्सा अपने पास रखेगा। बता दें कि TikTok एक बिलियन डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ रुपये क्रिएटर्स को देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकेले टिकटॉक से तमाम वीडियो प्लेटफॉर्म परेशान हैं जिसके बाद सभी प्लेटफॉर्म 15 सेकेंड के छोटे वीडियो पर काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    Google ने यूट्यूब एड से इस साल की पहली छमाही में 14.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 1,13,360 करोड़ की कमाई की है जो कि पिछले साल की पहली छमाही के मुकाबले 9 फीसदी अधिक है। YouTube Shorts जल्द ही स्मार्ट टीवी पर आने वाला है यानी आप अपने टीवी पर भी YouTube Shorts के वीडियो देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये होगी पात्रता और शेयरिंग

    यूट्यूबर्स को शॉर्ट वीडियो के मॉनेटाइजेशन के लिए कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होगी। पिछले 12 महीने में 4,000 घंटे का वॉच टाइम भी पूरा करना होगा। साथ ही जिन यूट्यूबर्स के पिछले 3 महीने में 10 मिलियन या इससे ज्यादा व्यूज हैं, वे भी मॉनेटाइजेशन के लिए पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें