Tech News: YouTube में भी आ रहा है गूगल लेंस का बटन, फोटो से सर्च कर सकेंगे वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Jun 2024 11:49 AM IST
सार

9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड एप के लिए एक अपडेट जारी किया गया है जिसके बाद एप में गूगल लेंस का बटन भी दिख रहा है। यह उस समय दिख रहा है जब आप कोई वीडियो सर्च करते हैं। माइक्रोफोन के बटन के साथ अब गूगल लेंस का भी बटन दिख रहा है।

YouTube Testing Google Lens Button With Object Detection
YouTube - फोटो : YouTube

    विस्तार

    यदि आप भी YouTube इस्तेमाल करते हैं और वीडियो सर्च करने में आपको परेशानी होती है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल अब YouTube में सर्च को बहुत ही आसान बनाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक YouTube में अब गूगल लेंस का भी सपोर्ट मिलने वाला है जिसके बाद किसी वीडियो को सर्च करना आसान हो जाएगा। नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रॉयड डिवाइस पर हो रही है।

    YouTube के साथ Google Lens की जुगलबंदी

    9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड एप के लिए एक अपडेट जारी किया गया है जिसके बाद एप में गूगल लेंस का बटन भी दिख रहा है। यह उस समय दिख रहा है जब आप कोई वीडियो सर्च करते हैं। माइक्रोफोन के बटन के साथ अब गूगल लेंस का भी बटन दिख रहा है।

    लेंस के बटन पर क्लिक करके आप किसी फोटो के जरिए भी किसी वीडियो को सर्च कर सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे गूगल लेंस गूगल सर्च के लिए काम करता है। गूगल के मुताबिक नया फीचर YouTube में 100 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है और वह भी रियल टाइम में। इसमें ऑप्टिकल चैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) का भी सपोर्ट मिलेगा। अब यूजर्स किसी भी फोटो को गूगल लेंस से क्लिक करके YouTube पर सर्च कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें