YouTube Down: यूट्यूब ग्लोबल आउटेज से परेशान हुए हजारों यूजर्स, जानिए अब क्या है स्थिति?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Sat, 20 Dec 2025 10:36 AM IST
सार

यूट्यूब की सेवाएं शुक्रवार को आए एक छोटे लेकिन वैश्विक आउटेज के बाद अब ज्यादातर यूजर्स के लिए फिर से बहाल कर दी गई हैं। Downdetector के अनुसार, इस तकनीकी समस्या से भारत, अमेरिका, यूके और कनाडा समेत कई देशों में हजारों यूजर्स प्रभावित हुए।

YouTube Services Restored After Global Outage Affects Thousands of Users
यूट्यूब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    शुक्रवार को एक छोटे ग्लोबल आउटेज के बाद यूट्यूब अब अपने अधिकांश यूजर्स के लिए वापस ऑनलाइन आ गया है। Downdetector.com के अनुसार, दुनिया भर में हजारों लोगों को प्रभावित करने वाली यह समस्या अब काफी हद तक सुलझा ली गई है।

    आउटेज का असर

    इस तकनीकी खराबी ने कई देशों के हजारों यूजर्स को प्रभावित किया। Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शाम 6:51 बजे तक लगभग 3,855 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। हालांकि, रात 7:06 बजे तक शिकायतों का ग्राफ गिरकर 97 पर आ गया। अमेरिका में पीक समय के दौरान लगभग 10,800 रिपोर्ट्स दर्ज की गई थीं। हालांकि, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे तक यह संख्या घटकर करीब 200 रह गई, जो यह दिखाता है कि ज्यादातर लोगों के लिए समस्या सुलझा ली गई है। अगर यूनाइटेड किंगडम की बात करें तो यहां आउटेज की रिपोर्ट्स 3,000 से ज्यादा थीं, जो बाद में घटकर करीब 70 रह गईं। कनाड़ा में भी सर्विस की तेजी से बहाली देखी गई।

    वजह अब भी साफ नहीं

    हालांकि सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन डाउनटाइम का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आउटेज के पीछे की तकनीकी वजहों पर टिप्पणी के लिए यूट्यूब की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि Downdetector पर दिखाई गई संख्या यूजर्स के जरिए सबमिट की गई रिपोर्ट्स और अन्य स्रोतों पर आधारित होती है। इसलिए, प्रभावित यूजर्स की वास्तविक संख्या दिखाए गए आंकड़ों से अलग हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें