YouTube Premium Lite: जल्द लॉन्च होगा सस्ता प्रीमियम प्लान, खर्चा कम, मौज पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लान फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड और अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में अमेरिका में YouTube Premium का मासिक शुल्क $13.99 (लगभग 1,200 रुपये) है और Lite वर्जन इससे सस्ता होने की संभावना है।

विस्तार
YouTube, जो दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जल्द ही अपने YouTube Premium का एक सस्ता वर्जन YouTube Premium Lite लॉन्च कर सकता है। इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान में उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन-मुक्त वीडियो देखने की सुविधा मिलेगी, लेकिन कुछ विशेष प्रकार की वीडियो सामग्री पर विज्ञापन दिख सकते हैं।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, YouTube वर्तमान में अपने YouTube Premium Lite नामक एक नए, सस्ते सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है। यह नया प्लान मौजूदा YouTube Premium की तुलना में कम कीमत पर मिलेगा, लेकिन इसमें संगीत वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लान फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, थाईलैंड और अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। वर्तमान में अमेरिका में YouTube Premium का मासिक शुल्क $13.99 (लगभग 1,200 रुपये) है और Lite वर्जन इससे सस्ता होने की संभावना है।
- iPhone 16e: एपल ने सस्ता फोन तो लॉन्च किया लेकिन नहीं दिया कैमरे का यह शानदार फीचर
- Instagram: इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया गजब का फीचर, अब क्रिएटर्स हर दिन छापेंगे पैसे
- ChatGPT के साप्ताहिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 400 मिलियन के पार
- Wikipedia: विकिपीडिया के चार संपादकों पर मामला दर्ज, संभाजी महाराज के आपत्तिजनक कंटेंट न हटाने का है आरोप