Youtube ला रहा कमाल का अपडेट, लंबे वीडियो को भी एडिट कर सकेंगे यूजर्स, जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 29 Jul 2022 08:45 PM IST
सार

यूट्यूब ने इस फीचर्स की घोषणा करते हुए कहा कि इस फीचर्स की मदद से यूजर्स अपने डिवाइस से अपने मौजूदा लंबी यूट्यूब वीडियो को 60 सेकंड की शॉर्ट्स में बदल सकते हैं।

YouTube new features Edit in a Short tool for creators how to work
Youtube New Features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube) में अब आपको कमाल का फीचर्स मिलने वाला है। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स लंबी वीडियो को भी एडिट कर सकते हैं। दरअसल, यूट्यूब लंबी वीडियो को यूट्यूब शॉर्ट्स (Youtube Shorts) में बदलने के लिए एडिटिंग टूल लाने वाला है। इस टूल को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। यूट्यूब ने इस नए फीचर को Edit into a Short नाम दिया है।

    यूट्यूब ने इस फीचर्स की घोषणा करते हुए कहा कि इस फीचर्स की मदद से यूजर्स अपने डिवाइस से अपने मौजूदा लंबी यूट्यूब वीडियो को 60 सेकंड की शॉर्ट्स में बदल सकते हैं। इस फीचर्स से यूजर्स टेक्स्ट, फिल्टर के साथ अपनी फोन गैलेरी की वीडियो और फोटो को भी शॉर्ट्स में एड कर सकते हैं। यूट्यूब के अनुसार यह अपडेट यूजर्स को उनके क्लासिक कंटेंट में नई जान फूंकने और उनके वीडियो स्ट्रीमिंग के एक्सपीरियंस में बदलाव करेगा और यूजर्स का समय भी बचेगा।

    यूट्यूब के अनुसार यूजर्स इस फीचर्स का इस्तेमाल करके वीडियो शूट भी कर सकते हैं। हालांकि यूजर्स केवल अपनी ही वीडियो को शॉट्स में एडिट कर सकते हैं। यूजर्स किसी अन्य क्रिएटर की वीडियो को एडिट कर शॉट्स का यूज नहीं कर पाएंगे। वीडियो से बनाए गए शॉर्ट में पूरी वीडियो भी लिंक हो जाएगी, जिससे शॉर्ट देखने वाले व्यूअर्स मूल वीडियो भी देख सकेंगे।

    आपको बता दें कि हर महीने 1.5 बिलियन से अधिक लोग यूट्यूब शॉर्ट्स देखते हैं। जबकि यूट्यूब शॉर्ट्स को व्यूअर्स की बात करें तो एक दिन में यूट्यूब शॉर्ट्स को करीब 3 बिलियन यानी 300 करोड़ बार देखा जाता है। यूट्यूब अकेले भारत में ही 46.7 करोड़ लोग यूट्यूब वीडियो देखते हैं।