YouTube Trends 2025: यूट्यूबर पर किन क्रिएटर्स ने मचाई धूम, कौन-सा बॉलीवुड सॉन्ग हुआ सबसे ज्यादा वायरल?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 18 Dec 2025 06:04 PM IST
सार

YouTube Trends 2025 List:

साल 2025 के अंत में YouTube India ने ट्रेंडिंग टॉपिक्स, टॉप क्रिएटर्स, शार्ट्स और सबसे ज्यादा देखे गए गानों की लिस्ट जारी की है। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय यूजर्स खासतौर पर Gen Z ग्लोबल ट्रेंड्स के लिए यूट्यूब पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
youtube india trends 2025 most trending videos creators songs shorts list
2025 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे कंटेंट क्रिएटर्स - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    साल 2025 अब खत्म होने को है और इसी के साथ YouTube India ने सालभर प्लेटफॉर्म पर छाए कंटेंट की झलक साझा की है। यूट्यूब इंडिया की एंड-ऑफ-ईयर रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सिनेमा, स्पोर्ट्स, इंटरनेट कल्चर और क्रिएटर-लेड कंटेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। खास बात यह है कि भारत में 76% Gen Z यूजर्स ग्लोबल इवेंट्स और ट्रेंड्स को फॉलो करने के लिए YouTube का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं यूट्यूब पर सालभर किस तरह के कंटेंट लायरल रहे।

    2025 के YouTube ट्रेंडिंग टॉपिक्स

    • Squid Game
    • Saiyaara
    • Coolie
    • Kumbh Mela
    • IPL 2025
    • Sanam Teri Kasam
    • Tungtungtungsahur
    • Labubu
    • Asia Cup
    • Kpopdemonhunters
    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    2025 के टॉप YouTube क्रिएटर्स

    • MrBeast
    • Sejal Gaba
    • 김프로 KIMPRO
    • Keshav Shashi Vlogs
    • Tera Trigun
    • Sirf Shreyansh
    • Zidaan Shahid Aly
    • KL BRO Biju Rithvik
    • Tech Master Shorts
    • Raj Shamani

    शॉर्ट्स के मामले में 2025 इंडियन और इंटरनेशनल म्यूजिक का मिक्स रहा। डांस और रील्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ट्रैक ATLXS – “Passo Bem Solto (Slowed)” रहा। इसके अलावा Shaky, Saiyaara, Veda Yug और Mafia जैसे गानों को भी क्रिएटर्स ने शॉर्ट्स में खूब इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर नए अंदाज में भेजें 'हैप्पी न्यू ईयर 2026' की शुभकामनाएं, आए नए स्टिकर्स और फीचर्स

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    YouTube India 2025 Top Songs: इन गानों के दीवाने हुए लोग

    यूट्यूब पर गानों की बात करें तो सैयारा फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सैयारा' साल भर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग रहा। इसके साथ ही, तेलुगु सॉन्ग 'रानू बंबई की रानू' ने भी धमाल मचाया और साल का दूसरा सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग गाना बन गया। इनके अलावा संजू राथौड़ की 'शेकी' के भी लोग दीवाने रहे। टॉप गानों की लिस्ट में 'रांझन' और 'रामझोल बोले जी' जैसे गानों को भी शामिल किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें