यूट्यूब के जरिए होगी चैटिंग, जल्द आ रहा है मैसेजिंग फीचर

यूट्यूब स्मार्टफोन यूजर्स को जल्द नया फीचर दे सकता है। इंस्टेंट मैसेजिंग के इस दौरा में यूट्यूब भी मैसेजिंग फीचर लॉन्च करने वाला है। यूट्यूब अपने स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए मैसेज भेजने की सुविधा का परीक्षण कर रहा है ताकि लोगों अन्य तरीकों का सहारा लिए बिना अपने दोस्तों और परिवार के साथ कनेक्ट रहकर वीडियो शेयर कर सकें और इस पर चर्चा कर सकें।
हाल ही में यूट्यूब ने अपने कुछ आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मैसेजिंग का विकल्प की पेशकश की है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो यूट्यूब की अगली अपडेट पर आईफोन और एंड्रॉयड यूजर्स को मैसेजिंग की सुविधा मिल जाएगी।
यूट्यूब, अल्फाबेट के गूगल का हिस्सा है, कंपनी इस बात की जांच कर रही है कि क्या संदेश भेजने की सुविधा लोग अपने लोकप्रिय वीडियो ऐप पर अधिक समय बिताते हैं। मौजूद वक्त में लोगों को आमतौर पर यूट्यूब का लिंक कॉपी करते हैं और उन्हें स्नैपचैट, फेसबुक मैसेंजर और व्हॉट्सऐप पर पेस्ट करते हैं।