अब फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे इंस्टाग्राम स्टोरीज

फेसबुक लगातार अपने तीनों प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्ऐप को एक साथ लाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच फेसबुक इंस्टाग्राम स्टोरी को फेसबुक स्टोरी में शेयर करने की सुविधा देने वाले फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
नए अपडेट के बाद यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज को फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे। इसकी टेस्टिंग पिछले महीने से पुर्तगाल में हो रही थी। वहीं एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भविष्य में फेसबुक स्टोरीज को भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का विकल्प मिल सकता है। कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यूजर्स को अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग स्टोरीज शेयर नहीं करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ेंः चोरी-चोरी कौन देखता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो?
वहीं अब यह फीचर अमेरिका में रिलीज हो गया है। जल्द ही अन्य देशों के यूजर्स के लिए भी इस जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इंस्टाग्राम स्टोरीज के 25 करोड़ से ज्यादा मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं। वहीं दुनिया के करीब 70 करोड़ यूजर्स इंस्टाग्राम यूज करते हैं।
बता दें कि फेसबुक एक और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। टेस्ट सफल होने के बाद फेसबुक ऐप में ही व्हाट्सऐप का बटन मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर डायरेक्ट व्हाट्सऐप ऐप में जाया जा सकेगा।