17 जुलाई से बंद हो जाएगा याहू मैसेंजर, इस नए ऐप पर शिफ्ट होंगे यूजर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 09 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Yahoo Messenger is shutting down on July 17, user shifted on Squirrel
yahoo messenger

    अगर आप भी याहू मैसेंजर ऐप को इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। वेरिजॉन ने इसके जानकारी देते हुए कहा है कि 17 जुलाई के बाद याहू मैसेंंजर बंद हो जाएगा और इसके सभी यूजर्स को नए मैसेजिंग स्क्विरल (Squirrel) पर शिफ्ट किया जाएगा। बता दें कि गूगल प्ले-स्टोर पर याहू मैसेंजर के डाउनलोड की संख्या 50,000,000 से भी ज्यादा है।

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'हम जानते हैं कि हमारे पासे विश्वसनीय यूजर्स हैं जो याहू मैसेंजर को शुरुआत से ही इस्तेमाल करते हैं। याहू मैसेंजर वेब मैसेजिंग ऐप के मामले में सबसे पुराना ऐप है। हम कुछ नए बदलाव के साथ नए ऐप स्क्विरल को याहू मैसेंजर की जगह पेश कर रहे हैं जो हमारे यूजर्स को काफी पसंद आएगा।'

    विज्ञापन

    हालांकि स्क्विरल ऐप अभी बीटा वर्जन पर उपलब्ध है और कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। 17 जुलाई के बाद याहू मैसेंजर के पूरी तरह से बंद होने जाने के बाद इस सभी के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी यह भी कहा है कि नए ऐप स्क्विरल पर जाने के बाद यूजर्स याहू मैसेंजर पर पिछले 6 महीने में की गई चैटिंग का बैकअप ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि साल 2016 में याहू को अधिग्रहण अमेरिका की वेरिजॉन नाम की कंपनी ने किया था। कंपनी ने यह भी कहा है कि नए ऐप पर शिफ्ट होने के बाद यूजर्स की आईडी पुरानी ही रहेगी, इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें