Yahoo Mail एप का नया वर्जन हुआ लॉन्च, फ्री में मिलेगी 1TB की स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Oct 2022 01:34 PM IST
सार

याहू के दावे के मुताबिक Yahoo Mail के साथ यूजर्स को सबसे अनूठा अनुभव मिलेगा। Yahoo Mail के साथ यूजर्स को 1TB की फ्री स्टोरेज मिलेगी। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला गूगल जीमेल के साथ होगा, क्योंकि जीमेल में महज 15 जीबी की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Yahoo Mail app gets a redesign know its all new feature
Yahoo Mail App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Yahoo ने Yahoo Mail एप का एक नया वर्जन पेश किया है। याहू के दावे के मुताबिक Yahoo Mail के साथ यूजर्स को सबसे अनूठा अनुभव मिलेगा। Yahoo Mail के साथ यूजर्स को 1TB की फ्री स्टोरेज मिलेगी। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला गूगल जीमेल के साथ होगा, क्योंकि जीमेल में महज 15 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इस एप में आप अपने Yahoo, Gmail, AOL, Microsoft के अकाउंट को भी लिंक कर सकते हैं। नए एप की डिजाइन को लेकर भी कई सारे बदलाव किए गए हैं, हालांकि काफी हद तक यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की तरह दिखता है।

    Yahoo Mail के टॉप फीचर्स

    • ग्रुप बाय सेंडर: इस फीचर की मदद से आप एक ई-मेल आईडी से माने वाले मेल को एक ग्रुप में रख सकेंग और एक ही क्लिक में डिलीट भी कर सकेंगे। इसका बड़ा फायदा मैसेज को डिलीट करने में होगा।
    • इनबॉक्स नेविगेशन: यह फीचर ई-मेल के हिसाब से उसे फिल्टर करेगा। इसमें अटैचमेंट वाले मेल एक जगह ही रहेंगे और बिना अटैचमेंट वाले एक जगह। यदि कोई मेल ट्रैवल वाला है तो एप उसे अलग से फिल्टर करेगा। यदि कोई प्रमोशनल ऑफर एक्सपायर हो रहा है तो उसका भी नोटिफिकेशन आपको एप में मिलेगा।
    • रिसिप्ट व्यू: इस फीचर की मदद से आप अपनी शॉपिंग की पूरी हिस्ट्री एक ही जगह और एक ही क्लिक पर देख सकेंगे।

    नए एप की लॉन्चिंग पर याहू कम्युनिकेशंस के जीएम और एसवीपी, जोश जैकबसन ने कहा, "याहू मेल 25 वर्षों से उपभोक्ताओं के जीवन का एक हिस्सा रहा है, इसलिए हम जानते हैं कि लोगों के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है कि वे जल्दी से अपनी जरूरत की चीजें ढूंढ लें, चाहे वह कल की फ्लाइट का समय हो या दोस्तों के साथ विकेंड की छुट्टी के दौरान किया गया खर्च। ये नई सुविधाएं लोगों के फीडबैक को बेहतर ढंग समझ पाने की हमारी कुशलता का परिणाम हैं कि उन्हें क्या चाहिए और कौन-सी खूबियां याहू मेल को उनका अभिन्न अंग बनाती हैं।"

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें