WhatsApp Update: आ रहा गजब का फीचर, ShareIt की तरह शेयर कर पाएंगे फाइल
नए फीचर का नाम “Share files with people nearby” रखा गया है। इसका ऑप्शन एप में ही मिलेगा। इसकी मदद से बिना नंबर शेयर किए आप फाइल शेयर कर सकेंगे। आसान भाषा में कहें तो व्हाट्सएप का इस्तेमाल आप फाइल शेयर के लिए भी कर सकेंगे।

विस्तार
WhatsApp में बड़ी फाइलों को शेयर करना लंबे समय से एक समस्या है। WhatsApp के प्रतिद्वंदी एप टेलीग्राम में 2 जीबी तक की फाइल को शेयर करने का ऑप्शन मिलता है लेकिन WhatsApp के यूजर्स अभी तक इसका इंतजार ही कर रहे हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि मेटा ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp में एक नया फाइल शेयरिंग सिस्टम आ रहा है। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp के यूजर्स एक-दूसरे के बीच बड़ी फाइलें और एचडी फोटो-वीडियो को ठीक उसी तरह से शेयर कर सकेंगे जिस तरह से शेयरइट और एंड्रॉयड के नियरबाय के जरिए शेयर होती हैं।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फिलहाल WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है, लेकिन बीटा यूजर्स को भी इसका एक्सेस नहीं मिला है। कुछ दिनों में इसका बीटा अपडेट जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आने के बाद यूजर्स नियरबाय शेयर की तरह फाइल शेयर कर सकेंगे।
- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद AI ने बनाई मन मोह लेने वाली तस्वीरें
- Ram Mandir: 'नरेंद्र मोदी' यूट्यूब चैनल ने बनाया नया बेंचमार्क, बना सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड
- राम मंदिर अयोध्या: टूटे सारे रिकॉर्ड, बना इतिहास, पिछले 24 घंटे से गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम
- Fraud: व्हाट्सएप पर सात तरह से हो सकती है धोखाधड़ी, वीडियो कॉल से सावधान