WhatsApp में आ रहा एक और नया अपडेट, कैमरे के लिए मिलेगा शॉर्टकट बटन
व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.19.7 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नया बीटा वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर अपडेट हो गया है, जहां से बीटा यूजर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विस्तार
व्हाट्सएप पर अक्सर लोग तमाम तरह के कंटेंट भेजते हैं। कई बार डायरेक्ट कैमरे से भी सेल्फी फोटो या वीडियो हम किसी के साथ शेयर करते हैं। आमतौर पर हमें नीचे की ओर कैमरे का शॉर्टकट बार मिलता है लेकिन अब कंपनी इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। WhatsApp जल्द ही मेन एप के इंटरफेस में कैमरा शॉर्टकट देने की तैयारी कर रही है।
WhatsApp के नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड फोन में कैमरे का शॉर्टकट ऊपर की ओर सर्च बार के साथ ही मिल जाएगा। एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर इसकी
टेस्टिंग हो रही है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि कब इसका फाइनल अपडेट जारी होगा। व्हाट्सएप एक कम्युनिटी फीचर पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा WhatsApp एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद चैट लिस्ट से ही किसी के स्टेटस को देखा जा सकेगा।
व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.22.19.7 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नया बीटा वर्जन गूगल प्ले-स्टोर पर अपडेट हो गया है, जहां से बीटा यूजर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप फिलाहल कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद व्यू वन्स या डिसएपियरिंग मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकेगा।
एक और नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है जिसके आने के बाद यूजर्स को कॉन्टेक्ट की चैट पर ही टैप करके की यूजर्स का स्टेट्स देखने की सुविधा मिलेगी। यानी चैट बॉक्स की प्रोफाइल में ही अन्य यूजर्स की स्टेट्स ग्लो करेगी और आप उसे यहीं से टैप करके देख सकते हैं। बता दें कि व्हाट्सएप का यह फीचर इंस्टाग्राम के फीचर की तरह काम करता है, जिसमें चैट लिस्ट से ही स्टोरी को देखा जा सकता है।