WhatsApp Update: नए साल में बंद हो सकता है आपका व्हाट्सएप, हजारों यूजर्स होंगे प्रभावित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Dec 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp will stop working on these iPhones and Android phone from January 1 see the list
whatsapp stop working - फोटो : Amar Ujala

    फेसबुक के स्वामित्व वाला एप WhatsApp हर साल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। जिसके बाद कछ पुराने सिस्टम पर WhatsApp काम नहीं करता है। पिछले साल व्हाट्सएप ने विंडोज और ब्लैकबेरी के लिए सपोर्ट बंद किया था और इस साल भी कई आईफोन और कई एंड्रॉयड फोन पर WhatsApp काम नहीं करने वाला है। आइए जानते हैं...

    नए साल की शुरुआत के साथ ही WhatsApp कुछ डिवाइस के लिए अपना सपोर्ट बंद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में iOS 9 और Android 4.0.3 पर चलने वाले फोन में WhatsApp नहीं चलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone 4 और इससे पहले के आईफोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा, लेकिन यदि आपके पास इससे ऊपर का मॉडल यानी iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 5C, iPhone 6 और iPhone 6S है तो आप फोन को अपडेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड की बात करें तो आईओएस की तरह ही जिन फोन में एंड्रॉयड का 4.0.3 वर्जन है वे नए साल में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस लिस्ट में HTC Desire, LG Optimus Black, Motorola Droid Razr और Samsung Galaxy S2 जैसे फोन का नाम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके फोन में कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम है और उसका वर्जन क्या है तो फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी जिसके बाद आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके फोन में नए साल में व्हाट्सएप चलेगा या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें