अलर्ट: 24 अक्तूबर से इन 25 फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, पूरी लिस्ट यहां देखें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Oct 2023 04:00 PM IST
सार

WhatsApp का यह सपोर्ट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए बंद हो रहा है। एंड्रॉयड के वर्जन 4.1 और इससे पुराने पर WhatsApp काम नहीं करेगा। ऐसा नहीं है कि WhatsApp पहली बार ऐसा कर रहा है। WhatsApp हर साल एक लिस्ट जारी करता है।

विज्ञापन
WhatsApp will stop working on certain older phones here is the full list
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके पास भी पुराने फोन हैं तो यह खबर आपके लिए है। 24 अक्तूबर 2023 से कई सारे स्मार्टफोन पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होने वाला है यानी इन फोन में WhatsApp काम नहीं करेगा। WhatsApp का यह सपोर्ट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए बंद हो रहा है। एंड्रॉयड के वर्जन 4.1 और इससे पुराने पर WhatsApp काम नहीं करेगा। ऐसा नहीं है कि WhatsApp पहली बार ऐसा कर रहा है। WhatsApp हर साल एक लिस्ट जारी करता है।

    24 अक्तूबर के बाद इन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp

    1. Samsung Galaxy S2
    2. Nexus 7
    3. iPhone 5
    4. iPhone 5c
    5. Archos 53 Platinum
    6. Grand S Flex ZTE
    7. Grand X Quad V987 ZTE
    8. HTC Desire 500
    9. Huawei Ascend D
    10. Huawei Ascend D1
    11. HTC One
    12. Sony Xperia Z
    13. LG Optimus G Pro
    14. Samsung Galaxy Nexus
    15. HTC Sensation
    16. Motorola Droid Razr
    17. Sony Xperia S2
    18. Motorola Xoom
    19. Samsung Galaxy Tab 10.1
    20. Asus Eee Pad Transformer
    21. Acer Iconia Tab A5003
    22. Samsung Galaxy S
    23. HTC Desire HD
    24. LG Optimus 2X
    25. Sony Ericsson Xperia Arc3

    सबसे पहले आपको बता दें कि WhatsApp सपोर्ट बंद होने का मतलब WhatsApp का पूरी तरह से बंद होना नहीं है। WhatsApp आपके पुराने फोन में भी काम करेगा, लेकिन उसे नया अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही नए फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा आपके WhatsApp की सिक्योरिटी भी पहले के मुकाबले कमजोर होगी और हैकिंग का खतरा रहेगा।

    विज्ञापन

    यदि आपका फोन इस लिस्ट में नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके फोन पर व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद नहीं होगा। WhatsApp के सपोर्ट का बंद होना आपके फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर निर्भर करता है। अपने फोन की सेटिंग में अबाउट में जाकर आप अपने फोन के ओएस वर्जन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आपके फोन पर व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद होगा या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें