WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स की जल्द पूरी होगी ये मांग, आ रहा है ऑडियो कॉल बार फीचर

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 11 May 2024 12:01 PM IST
सार

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है। चैटिंग एप के नए फीचर की मदद से यूजर्स का कॉलिंग अनुभव बेहतर हो जाएगा। जानिए क्या है व्हाट्सएप ऑडियो कॉल बार फीचर की जानकारी।

विज्ञापन
WhatsApp Will Soon Make It Easy To Take or End Calls Without Opening The App
WhatsApp - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मेटा के अधीन आने वाला व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। व्हाट्सएप पर यूजर्स का एक्सपीरियंस एक बार फिर बेहतर होने वाला है। दरअसल काफी लंबे समय से ये मांग की जा रही थी कि यूजर्स को ये फीचर मिले। ऐसे में अब चैटिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स की बात मान ली है। चैटिंग एप जल्द ही नया ऑडियो कॉल बार का फीचर लाने वाला है। इस फीचर्स से यूजर्स को सीधा फायदा होगा।

    व्हाट्सएप के अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी Wabetainfo ने रिपोर्ट में दावा किया है कि ये फीचर एक मिनी स्क्रीन की तरह होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी परेशानी के कॉल कर सकेगे। यूजर्स मेन स्क्रीन पर गए बिना किसी कॉल को कट कर सकते हैं। साथ ही कॉल को म्यूट भी कर सकते हैं। एंड्रॉयड वर्जन पर कई बीटा यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप के ऑडियो कॉल बार फीचर की वजह से यूजर्स का कॉलिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। इस फीचर की मदद से एप के अंदर कॉलिंग सुविधाओं में इजाफा होगा। बताया जा रहा है कि ये फीचर जल्द ही सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें