Tech News: WhatsApp में आ रहा एक और नया फीचर, यूजर्स चुन सकेंगे डिफॉल्ट थीम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Aug 2024 09:51 AM IST
सार

इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि फोन में डार्क मोड ऑन है तो व्हाट्सएप भी डार्क मोड ही काम करेगा, लेकिन नए अपडेट के बाद फोन की थीम डार्क होने के बावजूद व्हाट्सएप की थीम बदली जा सकेगी।

विज्ञापन
WhatsApp will soon allow users to choose a default theme for the app: Here is how it will work
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp में एक नया फीचर आ रहा है जिसके बाद यूजर्स एप के लिए डिफॉल्ट थीम चुन सकेंगे। फिलहाल WhatsApp थीम यूजर्स की फोन की सेटिंग की थीम पर निर्भर रहता है लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।

    इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि फोन में डार्क मोड ऑन है तो व्हाट्सएप भी डार्क मोड ही काम करेगा, लेकिन नए अपडेट के बाद फोन की थीम डार्क होने के बावजूद व्हाट्सएप की थीम बदली जा सकेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.18.6 पर हो रही है।

    विज्ञापन

    फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि इसका फाइनल अपडेट कब रिलीज होगा। WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ग्रीन कलर के साथ दो अलग-अलग थीम देखे जा सकते हैं। ग्रीन को ब्लैक से रिप्लेस किया जा सकता है। इसी तरह का एक फीचर पिछले महीने भी WhatsApp पर देखा गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें