अब क्या होगा: मार्क जुकरबर्ग का बड़ा एलान, WhatsApp में नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Aug 2022 10:06 AM IST
सार

WhatsApp में लोगों की सिक्योरिटी के लिए view once फीचर दिया है जो कि इमेज और वीडियो के लिए है, लेकिन लोग इसका भी गलत फायदा उठा रहे हैं। व्यू वन्स फीचर के साथ भेजे गए मैसेज का भी कुछ यूजर्स स्क्रीनशॉट ले रहे हैं।

विज्ञापन
WhatsApp will Not Allow Users to Screenshot Chats Soon says Mark Zuckerberg
Whatsapp Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप WhatsApp लगातार अपने एप में कई तरह के बदलाव कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने कई सिक्योरिटी फीचर जारी किए हैं और अब कंपनी ने एक और बड़े फीचर का एलान किया है जिससे कई यूजर्स टेंशन में आ गए हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक WhatsApp के यूजर्स अब किसी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे। इसकी टेस्टिंग आईओएस के साथ-साथ एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर भी हो रही है, हालांकि इस फीचर के लिए एक शर्त भी लागू होगी। आइए जानते हैं...

    ऐसे चैट का नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट

    मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि व्हाट्सएप में हमने लोगों की सिक्योरिटी के लिए view once फीचर दिया है जो कि इमेज और वीडियो के लिए है, लेकिन लोग इसका भी गलत फायदा उठा रहे हैं। व्यू वन्स फीचर के साथ भेजे गए मैसेज का भी कुछ यूजर्स स्क्रीनशॉट ले रहे हैं।

    विज्ञापन

    अब कंपनी इसे बंद करने की तैयारी कर रही है यानी नए अपडेट के बाद आप उन मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे जिन्हें व्यू वन्स फीचर के साथ भेजा गया होगा, हालांकि नॉर्मल चैट के स्क्रीनशॉट लेने में कोई मनाही नहीं रहेगी। व्हाट्सएप के नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने भी जानकारी दी है। व्यू वन्स फीचर वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने से कंपनी मना तो करेगी लेकिन इसका नोटिफिकेशन मैसेज भेजने वाले को नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिना बताए छोड़ सकेंगे ग्रुप

    व्हाट्सएप एक और नए फीचर पर भी काम कर रहा है जिसके आने के बाद यदि आप किसी ग्रुप में हैं और उस ग्रुप को छोड़ते हैं तो इसकी जानकारी किसी को नहीं होगी। फिलहाल किसी व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने पर सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलता है। कंपनी एक और नए फीचर पर काम कर रही है। नए अपडेट के बाद जैसे ही आप किसी ग्रुप को ज्वाइन करेंगे तो आपका नंबर डिफॉल्ट (ऑटोमेटिक) रूप से हाइड (छिपा) रहेगा यानी ग्रुप में रहते हुए भी किसी भी मेंबर को आपका नंबर नहीं दिखेगा, हालांकि आप चाहें तो अपनी स्वेच्छा से अपने नंबर को ग्रुप में शेयर कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें